96 94 उच्चानवे निच्चानवे… मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर लीक कर दिया अपना फोन नंबर, बोलीं- जल्दी कॉल करो

Bhojpuri Actress Monalisa Video Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने फैंस संग तगड़ा प्रैंक कर दिया है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी डेली रूटीन से अपडेट रखने के साथ ही उनका एंटरटेनमेंट भी करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने फैंस को छठ की बधाई दी थी और वे इससे जुड़े एक कार्यक्रम का भी हिस्सा बनी थीं. अब एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस भी हैरान हैं. एक्ट्रेस का ये वीडियो देख फैंस की उत्सुकता पहले तो बढ़ जाती है लेकिन बाद में उन्हें भी इस बात का एहसास होता है कि एक्ट्रेस ने उनके साथ कितना बड़ा प्रैंक कर दिया है.
एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपना फोन नंबर शेयर कर दिया. हालांकि बाद में उनके फैंस को जब पता चला कि ये एक प्रैंक था तो कुछ थोड़े मायूस हुए वहीं कुछ फैंस मोनालिसा के इस फनी वीडियो पर एंटरटेन होते नजर आए. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
मोनालिसा ने क्या कहा?
लेटेस्ट वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में वॉइसओवर चल रहा है जिसकी वे लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं. वॉइसओवर में शख्स कहता है- ”जिन जिन लोगों को मेरा नंबर चाहिए तो लिखो मेरा नंबर, 96 94 उच्चानबे निच्चानबे ढलानवे फलानवे ढिमकानवे. करो कॉल जल्दी करो, मैंने फोन हाथ ही में ले रखा है अभी उठाते हैं सबकी कॉल.” मोनालिसा ने ये फनी प्रैंक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ”मेरा फोन नंबर लिख लीजिए.”
ये भी पढ़ें- जब सिंगर सुदेश भोसले को लोग समझने लगे थे आशा भोसले का बेटा, शेयर किया थ्रोबैक किस्सा
फैंस खूब रिएक्ट कर रहे
मोनालिसा के इस वीडियो पर अब फैंस के भर-भरकर रिएक्शन्स आ रहे हैं. कुछ लोगों को जहां एक तरफ ऐसा लग रहा है कि मोनालिसा ने उनके इमोशन्स के साथ खिलवाड़ किया है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस प्रैंक वीडियो पर खूब एंटरटेन होते नजर आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- बहुत खूबसूरत. एक दूसरे शख्स ने लिखा- वैरी फनी. एक अन्य शख्स ने लिखा- मेरे पास है लेकिन नंबर आपका. एक अन्य शख्स ने लिखा- मैंने कॉल की है प्लीज फोन उठाइए. इसके अलावा कई सारे फैंस उनके इस वीडियो पर लॉफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं.




