Bigg Boss 20: नहीं पता था उसे… यंग DSA ने 10-12 बार गर्लफ्रेंड को दिया धोखा, ‘बिग बॉस’ में किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में पिछले हफ्ते आसिफ घर से बेघर हो गए. वहीं, जिन कंटेस्टेंट्स के पास 2 लाइफलाइन थीं, कुछ अपनी 1 लाइफ गंवा चुके हैं. जी नहीं, इस बार अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरे घरवाले के लिए, जिनके घर से मैसेज आया था. हर कोई इमोशनल होता नजर आया और सभी कंटेस्टेंट्स अपने घरवालों का मैसेज सुन पाएंगे. लेकिन अरिश्फा खान से यह मौका माही विज छीन लेंगी. इन सबके बीच यंग डीएसए ने अपने करीबी दोस्त स्काउट OP के सामने अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज खोला. अपनी गर्लफ्रेंड, जिसकी पहले दिन से वो बात करते रहे हैं उसे धोखा देने की बात कबूल ली है. जिसके बारे में उनकी गर्लफ्रेंड को अबतक कुछ भी नहीं पता है. लेकिन अब उन्हें डर है कि वो बात पता लगेगी.
‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट यंग डीएसए ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को कई बार धोखा देने की बात कबूली है. यह बात तब सामने आई जब घर के अंदर उनके परिवार का एक ऑडियो मैसेज सुनाया गया. लेकिन उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला, जिससे वो काफी निराश दिखे. स्काउट ओपी से अपना दुख शेयर करते हुए यंग ने कहा, ”मैंने समीक्षा को खो दिया है, स्काउट.”
यंग DSA ने दिया गर्लफ्रेंड को धोखा?
दरअसल जब स्काउट ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो यंग ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. यंग ने कहा कि- ”मैंने उसे बहुत बार धोखा दिया है.” उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने समीक्षा को लगभग 10-12 बार धोखा दिया है. यह सुनकर स्काउट ने पूछा, ”फिर भी वह तुम्हारे साथ रही?” इसके बाद यंग ने जो कहा, उसे सुनकर स्काउट हैरान रह गए. यंग ने जवाब दिया, ”नहीं, उसे पता ही नहीं था,” जिसका मतलब है कि समीक्षा को उनके धोखे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. यंग ने आगे अंदाजा लगाया कि शायद उन्हें इस बारे में तब पता चला होगा. जब वो ‘बिग बॉस’ के घर में आ गए थे.
Yung DSA accepted himself that he has cheated on his GF not once but 10 different times.
This guy is habitual cheater.
#BiggBoss20 #BB20
https://t.co/SBxQ3uY7If— AK (@Tox1c_Paradise) November 4, 2026
बिग बॉस 20 में अपनी जर्नी के दौरान यंग डीएसए ने कई बार गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है. कभी वो उन्हें अपनी ‘पसंदीदा औरत’ बताते दिखे. तो कभी बताया है कि वो उनकी जिंदगी में बहुत खास है. जब भी बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट्स को उनके बारे में बताया, तो हर बात सोच समझ कर बताई.लेकिन स्काउट OP के सामने किया गया उनका हालिया खुलासा बेहद हैरान करने वाला है.



