मनोरंजन

Diwali Party: ब्लैक लहंगे में सोनम बाजवा का जलवा, मौनी रॉय ने भी ढाया कहर…दिवाली सेलिब्रेशन में लगा सितारों का मेला

Esquire India और Michael Kors की ओर से आयोजित इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की. वहीं, हसीनाओं ने तो अपने लुक्स से सभी को अपना दीवाना बना लिया. सायानी गुप्ता से सई मांजरेकर इस पार्टी का हिस्सा रहीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा है.  उन्होंने येलो कलर का लहंगा पहना था. वहीं सोनल चौहन ने साड़ी पहन महफिल ही लूट ली. 
सभी स्टार्स रेड कार्पेट पर ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए. सोनम बाजवा भी इस पार्टी का हिस्सा रहीं. उन्होंने ब्लैक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो वाकई बेहद खूबसूरत लग रही थीं. 
मौनी रॉय भी हमेशा की तरह ही इस बार भी बेहद प्यारी लगीं. उन्होंने रॉयल ब्लू कलर का लहंगा पहना था. बता दें कि मौनी ने कुछ समय पहले अपने डिवॉर्स का ऐलान किया है. सोनल, सोनम के अलावा मौना सिंह और करिश्मा तमन्ना भी दिवाली पार्टी में शामिल हुई हैं. दोनों एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर मीडिया के सामने पोज दिए और अपने लुक्स से भी फैंस को इंप्रेस किया. इस दिवाली पार्टी में कपल्स ने भी अपने लुक्स और प्रेजेंस से धमाल मचा दिया. अली फजल अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ऋचा चड्डा के साथ पहुंचे. वहीं, हुमा कुरैशी बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ नजर आईं.

Related Articles

Back to top button