मनोरंजन

Chhath 2026: उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित किया, महापर्व छठ की भक्ति में सराबोर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, शेयर किया Video

Akshara Singh Chhath 2026 Celebration: देशभर में महापर्व छठ की धूम देखने को मिली. हर साल की तरह इस साल भी बहुत हर्ष और उल्लास के साथ छठ का त्योहार मनाया गया. इस खास मौके पर श्रद्धालु आस्था के रंग में सराबोर नजर आए. 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का इंतजार लोगों को सालभर रहता है. और जब ये त्योहार आ जाता है तो फैंस का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों नें भी धूमधाम के साथ छठ सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर इस खास त्योहार की झल्कियां भी साझी कीं.

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने छठ 2026 के मौके पर इस त्योहार से जुड़ी डिटेल्स शेयर की है. उन्होंने छठ का पावन पर्व मनाते हुए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें वे आस्था के भवसागर में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं. अक्षरा ने घाट पर जाकर ये त्योहार मनाया है. उन्होंने इस दौरान की झल्कियां सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ सभी फैंस को छठ के त्योहार की बधाइयां दीं. एक्ट्रेस ने पटना के घाट पर छठ का त्योहार मनाया. इस दौरान वे बहुत खुश नजर आ रही हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह ने शेयर की पोस्ट

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने छठ 2026 के मौके पर इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे पारंपरिक भेषभूषा में नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और आभूषण भी लिए हुए हैं. वे पूरे विधि-विधान से अपने करीबियों और घरवालों के साथ छठ का त्योहार मनाती नजर आ रही हैं. वे सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही नदी में डुबकी लगाती भी नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा- उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ इस वर्ष का छठ महापर्व संपन्न हुआ. अपने पटना में आप सबके साथ छठ मनाने का सुख हर साल मेरे लिए उतना ही खास होता है इस आयोजन में अपना समय, सेवा और स्नेह देने वाले हर व्यक्ति का दिल से आभार. छठी मइया की कृपा हम सभी पर बनी रहे जय छठी मइया!

ये भी पढ़ें- Chhath 2026: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने खास अंदाज में मनाया छठ का त्योहार, शेयर की फोटोज

काजल राघवानी ने मनाया छठ

अक्षरा सिंह की तरह ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी पूरे उत्साह के साथ छठ 2026 का त्योहार मनाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दौरान की फोटोज शेयर की हैं. जहां एक तरफ अक्षरा ने पूजा करने के लिए घाट को चुना वहीं काजल राघवानी अपने घर की छत पर ही इस त्योहार को विधि-विधान पूर्वक निभाती नजर आईं. फैंस दोनों एक्ट्रेस को इस खास मौके पर विश करते नजर आए.

Related Articles

Back to top button