मनोरंजन

मुन्नाभाई 3 फिल्म पर बड़ा अपडेट, 23 साल पहले शुरू हुई थी फ्रेंचाइजी, दोनों पार्ट्स ने कितने कमाए थे?

Munna Bhai 3 Film Update: संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म सीरीज मुन्नाभाई के तीसरे पार्ट मुन्नाभाई 3 की तैयारी चल रही है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म सीरीज के पहले दोनों पार्ट्स सुपहिट रहे थे. अब फिल्म का तीसरा पार्ट भी बन रहा है. इसकी शूटिंग अभी शुरू नहीं की गई है लेकिन फिल्म का पेपर वर्क लगभग खत्म हो गया है. फिल्म के दोनों पार्ट्स में राइटर्स दूसरे थे. वहीं तीसरे पार्ट के लिए राजकुमार हिरानी ने फरहाद सामजी को चुना है.

हाल ही में राजकुमार हिरानी ने खुद फिल्म को लेकर ऐसा अपडेट दिया है जिसके सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे. हालांकि फिल्म रिलीज कब होगी इसके बारे में अभी कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है. लेकिन ये कन्फर्म तो हो गया है कि मुन्नाभाई 3 आ रही है.

मुन्नाभाई 3 पर क्या है अपडेट?

मुन्नाभाई 3 फिल्म पर बड़ा अपडेट खुद राजकुमार हिरानी ने शेयर किया है. उनके मुताबिक फरहद सामजी ने इस फिल्म के लेखन का काम लगभग पूरा कर लिया है. इसकी स्क्रिप्टिंग लगभग तैयार हो चुकी है और अब फरहाद सामजी ही इसका स्क्रीनप्ले भी लिखेंगे. साल 2026 में इसका प्री-प्रोडक्शन का सारा काम खत्म हो जाएगा इसके बाद साल 2027 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है. इस फिल्म के जरिए पूरे 2 दशक के बाद फैंस को स्क्रीन पर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस एक बार फिर से बेकरार हैं.

ये भी पढ़ें- Ramayana: रामायण में राम के साथ राक्षसों से लड़ती दिखीं सीता, फिल्म के सीन पर मचा विवाद

पहले दो पार्ट्स ने कितने कमाए थे?

अगर मुन्नाभाई फिल्म फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसका पहला पार्ट साल 2003 में आया था. रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 10-12 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी और इसने दुनियाभर में 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म सुपरहिट रही थी. वहीं इसके दूसरे पार्ट की बात करें तो लगे रहो मुन्नाभाई फिल्म ने 19 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले 126.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर रही थी. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म का तीसरा पार्ट सिनेमाघरों में क्या कमाल कर के दिखाता है.

Related Articles

Back to top button