मनोरंजन

Scene Box Office: 10 दिन में पहुंची 250 करोड़ के करीब, सूर्या के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने के लिए सीन को कितने कमाने होंगे?

Scene Box Office Collection Day 10: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म सीन सिनेमाघरों में 10 दिन में ही बड़ा कमाल करने में सफल रही है और अपने बजट का लगभग 5 गुना कमा चुकी है. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. सीन ने रिलीज के 10 दिन में अपने करियर की लाइफटाइम कलेक्शन वाली मूवी की श्रेणी में टॉप 3 में अपना स्थान पक्का कर दिया है. फिल्म तब रिलीज हुई जब दुनियाभर में रामायण मूवी का ग्रैंड रिलीज रखा गया. लेकिन इसका सूर्या की सीन पर कोई खास असर नहीं पड़ा और देखते ही देखते इस फिल्म ने 10 दिनों में करीब 250 करोड़ कमा लिए.

अब फिल्म सूर्या के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है. वीकडेज में तो इसके लिए ये कारनामा करना मुश्किल होगा. लेकिन वीकेंड तक जरूर ये फिल्म बड़ा कमाल कर के दिखा सकती है. साथ ही ये सूर्या के करियर की दूसरी 300 करोड़ी फिल्म भी बनने की ओर अग्रसर है.

सीन ने कितने कमा लिए?

सूर्या की सीन फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का अनुमानित बजट 50 करोड़ रुपये का है. इसके मुकाबले सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन नेट कलेक्शन के तौर पर 9.30 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं फिल्म ने रिलीज के 10 दिन में ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर 10.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 4 करोड़ कमाए हैं. मतलब की दूसरे रविवार को इस फिल्म ने 14.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं 10 दिनों में नेट कलेक्शन के तौर पर ये मूवी 136.50 करोड़ कमा चुकी है. और ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर इसने 158.55 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसका ओवरसीज कलेक्शन 83.50 करोड़ रुपये का हो गया है. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म ने 10 दिनों में दुनियाभर में 242.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office: महज 11 दिनों में धुरंधर-RRR से निकली आगे, अब सिर्फ इन 4 फिल्मों से पीछे है रणबीर कपूर की रामायण

करुप्पु का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कितने कमाने होंगे?

अभी तक के इतिहास में सूर्या के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म करुप्पु ही है. इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक नेट कलेक्शन के मामले में 198.18 करोड़ कमाए थे. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 228.97 करोड़ रुपये का रहा था. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 81.15 करोड़ कमाए थे. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 310.12 करोड़ रुपये का रहा था. ऐसे में अगर इन दोनों फिल्मों की तुलना करें तो अभी दोनों फिल्मों में 68.07 करोड़ रुपये का फासला है. जैसी कमाई सीन फिल्म की देखने को मिल रही है उस लिहाज से देखा जाए तो ये फासला सीन फिल्म अपने अगले वीकेंड तक पूरा कर सकती है या आने वाले 10 दिनों में सूर्या की सीन फिल्म उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी बन सकती है.

Related Articles

Back to top button