शिक्षा

दिल्ली नर्सरी एडमिशन नियम क्या NCR के प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होते हैं? जानें क्या है मामला

Delhi Nursery Admission: शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने एकेडमिक सेशन 2027-28 के लिए नर्सरी एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से पहली क्लास में एडमिशन के लिए 1 दिसंबर से आवेदन किए जा सकेंगे. इसे देखते हुए पैरेंट्स ने भी अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. मसलन, पैरेंट्स घर से नजदीक के साथ ही अकादमिक उत्कृष्टता वाले पसंद के प्राइवेट स्कूलों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान NCR के स्कूलों को पसंद करने वाले पैरेंट्स के हिस्से निराशा आ रही है. ऐसे में पैरेंट्स ये ही सवाल पूछ रहे हैं कि दिल्ली नर्सरी एडमिशन नियम क्या NCR के प्राइवेट स्कूलों में लागू नहीं होते हैं.

आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. मसलन, जानते हैं कि दिल्ली नर्सरी एडमिशन नियम क्या हैं और क्यों इन्हें अहम माना जाता है. जानेंगे कि दिल्ली नर्सरी एडमिशन नियम NCR के प्राइवेट स्कूलों में लागू होते हैं या नहीं हैं. साथ ही जानेंगे कि NCR के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के नियम क्या हैं.

पहले… NCR का मतलब समझें

NCR का मतलब दिल्ली व उसके आस-पास के क्षेत्रों से हैं. मसलन, NCR का मतलब नेशनल कैपिटल रीजन से है. इसमेंदिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई जिले शामिल हैं. मसलन, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ, अलवर NCR क्षेत्रों की सूची में शामिल हैं.

क्या हैं दिल्ली नर्सरी एडमिशन नियम, क्यों माना जाता है इन्हें अहम?

  • दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की तरफ से दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की नर्सरी से पहली क्लास तक की सीटों पर एडमिशन के लिए दिशा-निर्देश किए जाते हैं.
  • दिल्ली हाईकोर्ट के एक निर्देश के तहत शिक्षा निदेशालय दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की नर्सरी सीटों पर एडमिशन के लिए दिशा-निर्देश जारी करता है.
  • शिक्षा निदेशालय हाईकोर्ट की तरफ से मंजूर किए क्राइटेरिया के आधार पर प्राइवेट स्कूलों की नर्सरी सीटों पर एडमिशन के लिए दिशा-निर्देश जारी करता है.
  • हाईकोर्ट की तरफ से 62 क्राइटेरिया को किया है प्रतिबंध, इसमें एडमिशन के लिए डोनेशन की मांग, बच्चों और पैरेंट्स के इंटरव्यू पर है प्रतिबंध.
  • हाईकोर्ट की तरफ से जारी क्राइटेरिया के अनुसार दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को नर्सरी क्लासेस में एडमिशन के लिए 100 नंबरों की मेरिट बनानी होगी.
  • प्राइवेट स्कूल 100 नंबर की मेरिट बच्चे के घर से दूरी, सिबलिंग, पैरेंट्स एलुमनाई जैसे क्राइटेरिया के हिसाब से बना सकते हैं.
  • इन क्राइटेरिया के आधार पर प्रत्येक बच्चे की बनती है मेरिट, उसके बाद एडमिशन के लिए होता है कम्प्यूटराइज्ड ड्रा.
  • दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले एडमिशन क्राइटेरिया की डिटेल्स करनी होती है सार्वजनिक.

NCR के प्राइवेट स्कूलों में क्यों लागू नहीं होते दिल्ली प्राइवेट स्कूल नियम

दिल्ली प्राइवेट स्कूल नियम क्या हैं और क्यों इन्हें अहम माना जाता है, इसके बारे में पढ़कर आप समझ ही गए होंगे कि ये नियम सिर्फ दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में ही मान्य होते हैं. दिल्ली के आस-पास यानी NCR के शहरों में स्थित प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी की सीटों पर एडमिशन के लिए ये नियम लागू नहीं होते हैं. इसका कारण दिल्ली और NCR शहरों की प्रशासनिक अधिकारों में निहित है. असल में दिल्ली शिक्षा निदेशालय का प्रशासनिक अधिकार दिल्ली सरकार के पास है. तो वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलाें को रेगुलेट करने के लिए आदेश जारी किया था. ऐसे में शिक्षा निदेशालय दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की नर्सरी सीटों में एडमिशन के लिए दिशा-निर्देश जारी करता है. इसका पालन और अधिकार क्षेत्र NCR में स्थित प्राइवेट स्कूल नहीं है.

NCR के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के नियम क्या हैं?

NCR में दिल्ली के छोड़कर मुख्य तौर पर यूपी, हरियाणा और राजस्थान के जिले आते हैं. इन सभी जिलों में स्थित प्राइवेट स्कूलों की नर्सरी सीटों में एडमिशन के नियम जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से तैयार किए जाते हैं. हालांकि NCR जिलों के प्राइवेट स्कूल अपने-अपने स्तर पर नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया आयोजित करते हैं. दिल्ली की तरफ वहां प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए कोई संयुक्त दिशा-निर्देश या निर्देश जारी नहीं किए जाते हैं.

Related Articles

Back to top button