ASRB Recruitment 2026: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड में 1393 पदों पर निकली भर्ती, 17 दिसंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने भर्ती का अवसर दिया है. बोर्ड ने केंद्रीकृत संयुक्त परीक्षा 2026 के तहत तकनीकी सहायक और वरिष्ठ तकनीकी सहायक के पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 1,393 पदों को भरा जाएगा.
योग्य उम्मीदवार ASRB की आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2026 है. इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका भी मिलेगा.
1,393 पदों पर होगी भर्ती
ASRB की इस भर्ती में दो तरह के पद शामिल हैं. इनमें तकनीकी सहायक के सबसे ज्यादा पद हैं.
- तकनीकी सहायक के 1,254 पद
- वरिष्ठ तकनीकी सहायक के 139 पद
- कुल 1,393 पद
आवेदन की आखिरी तारीख 17 दिसंबर
इच्छुक उम्मीदवारों को ASRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया 17 दिसंबर 2026 तक चलेगी. इसके बाद 18 से 20 दिसंबर 2026 तक फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा. इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकेंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की शर्तें अलग हो सकती हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
- आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटेगरी और पदों की संख्या के आधार पर तय किया गया है.
- अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एक पद के लिए 300 रुपये और दो पदों के लिए 600 रुपये देने होंगे.
- EWS और OBC वर्ग के लिए एक पद की फीस 150 रुपये और दो पदों की फीस 300 रुपये है.
- SC/ST, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.
फरवरी 2027 में हो सकती है प्रारंभिक परीक्षा
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. पहले चरण में कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा (CBT) होगी. इसके फरवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है. इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा.
प्रारंभिक परीक्षा में जनरल नॉलेज, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य कृषि से जुड़े सवाल होंगे. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा.
मुख्य परीक्षा में भी 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे. यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा.
गलत जवाब पर कटेंगे एक अंक
इस भर्ती की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, दोनों में नेगेटिव मार्किंग होगी. हर गलत जवाब पर एक अंक काटा जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सवालों के जवाब सोच-समझकर देने होंगे. परीक्षा की तैयारी करते समय सही आंसर के साथ-साथ टाइम मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना जरूरी है.




