मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जुड़वा बच्चों का नाम किया रिवील, बेहद खास है मतलब

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. कुछ महीने पहले ही कपल जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं. दिव्यांका ने 26 मई को जुड़वा बेटों को जन्म दिया था. इस वक्त कपल के बच्चे करीब 6 महीने के होने वाले हैं. अब तक न तो दिव्यांका ने बेटों का चेहरा दिखाया है और न ही नाम बताया था. लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने लाडले बेटों के नाम रिवील कर दिए हैं.

दिव्यांका और विवेक इस वक्त पति पत्नी और पंगा के सीजन 2 में नजर आ रहे हैं. ये शो हर शनिवार और रविवार कलर्स टीवी पर रात 9 बजे टेलीकास्ट होता है. कुछ समय पहले शो का एक प्रोमो आया था, जिसमें दिव्यांका और विवेक अपने बेटों के साथ नजर आए. इस दिवाली स्पेशल एपिसोड में कपल ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा भी किया है. ये एपिसोड आज यानी 7 नवंबर को टेलीकास्ट हुआ है. इसके साथ ही कपल ने एक व्लॉग भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेटों के नाम बताए हैं.

दिव्यांका-विवेक ने बेटों के नाम किए रिवील

दिव्यांका ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है, जिसका टाइटल है- नाम रिवील. इस व्लॉग में वो अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं. व्लॉग की शुरुआत में विवेक कहते हैं कि आज इस व्लॉग में हम अपने बच्चों का नाम रिवील करने वाले हैं. इस पल का मैं काफी समय से इंतजार कर रहा था. इसके बाद विवेक अपनी फैमिली को बुलाते हैं और उन्हें एक गेम खेलने को कहते हैं, जिसमें घर के हर कोने में एक अक्षर ढूंढना है और उसे मिलाकर बच्चे का नाम बताना है. बस पूरी फैमिली इस काम में लग जाती है और फिर होता है बेटों के नाम का खुलासा. दिव्यांका बताती हैं कि उनके बड़े बेटे के नाम देविक है और छोटे बेटे का नाम वैद्विक.

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

क्या है जुड़वा बेटों के नाम का अर्थ?

एक्ट्रेस ने बच्चों के नाम रखने के पीछे की सोच और उनके मतलब के बारे में भी बताया. दैविक नाम चुनने की वजह बताते हुए दिव्यांका ने कहा कि उनके इस बेटे का व्यक्तित्व काफी मजबूत है और वह अपने पिता विवेक की तरह है. उन्होंने बताया कि बचपन से ही दैविक उनकी उंगलियों को बहुत मजबूती से पकड़ता था. दिव्यांका ने कहा, “शुरू से एक तो स्ट्रेंथ उसमें ज्यादा थी.” उन्होंने यह भी बताया कि दैविक के चेहरे और शरीर की कुछ बनावट उनसे मिलती-जुलती है.

वहीं, कपल ने अपने दूसरे बेटे का नाम वैद्विक रखा है. दिव्यांका के मुताबिक, वह अपने भाई के मुकाबले थोड़ा कमजोर था. इस नाम का मतलब समझाते हुए उन्होंने बताया कि ‘वैद’ का अर्थ हीलर यानी इलाज करने वाला होता है, जबकि ‘द्विक’ का मतलब दोगुना होता है. इस तरह वैद्विक नाम का मतलब है ऐसा व्यक्ति जो खुद को दोगुनी तेजी से ठीक कर सके.

Related Articles

Back to top button