मनोरंजन

क्या दिवाली में फराह खान के अपार्टमेंट में लगी आग? वीडियो देख भड़कीं फिल्ममेकर, बोलीं- जिम्मेदार बनिए

Farah Khan Apartment Fire Truth: दिवाली और उसके अगले दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसको लेकर कई इंस्टाग्राम पेज ने दावा किया कि फिल्ममेकर फराह खान के अपार्टमेंट में आग लगी है. पर इन दावों की पोल खुद फराह खान ने ही खोल दी. फराह ने इंस्टाग्राम पर ऐसी गलत खबर फैलाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल्स को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने पोर्टल्स से कहा कि उन्हें जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए.

बिल्डिंग में आग लगने के वायरल वीडियो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए फराह खान ने लिखा, “ऑनलाइन पोर्टल्स कृपया जिम्मेदार बनें. ये एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग है. क्लिकबेट ही सबकुछ नहीं हो सकता है.”

Farah Khan Post

फराह खान के अपार्टमेंट में नहीं लगी आग

दरअसल जिस बिल्डिंग में आग लगी थी फराह खान वहां नहीं रहती है. इसके अलावा जिस बिल्डिंग का वीडियो वायरल हुआ, वहां अभी काम चल रहा है और कोई वहां रहता भी नहीं है. आग भी बड़ी नहीं थी, बल्कि वीडियो देखने पर पता चलता है कि सेफ्टी नेट पर आग लगी थी, जो जल्द ही बुझ गई. पर झूठे दावे के साथ वायरल होते वीडियो पर तुरंत फराह खान ने सच्चाई बताई और झूठ फैलाने वालों को कड़ी फटकार भी लगाई.

View this post on Instagram

A post shared by Celeb Trail (@thecelebtrail)

कहां रहती हैं फराह खान?

फराह खान मुंबई में लोखंडवाला के स्काई हाईट्स टावर में रहती हैं. वहां आग लगने की कोई आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई है. फराह और उनके पति शिरीष कुंदर इस अपार्टमेंट में अपने तीन बच्चों (एक बेटा और दो बेटियों) के साथ रहते हैं.

फराह खान बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर हैं. उन्होंने मैं हूं न, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है. हालांकि अब वो यूट्यूब व्लॉगर बन गई हैं और लगातार सेलेब्स के घर में जाकर उनके इंटरव्यू करती हैं और उनके घर भी दिखाती हैं.

Related Articles

Back to top button