मनोरंजन

Chhath 2026: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने खास अंदाज में मनाया छठ का त्योहार, शेयर की फोटोज

उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स शेयर किए हैं जिसमें वे पूरे रीति-रिवाज से छठ का त्योहार मनाती नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने घर पर ही ये त्योहार मनाया. फोटोज में वे पूजा की तैयारी कर रही हैं और महाप्रसाद तैयार करती नजर आ रही हैं.वे पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने बैंगनी रंग की और हरे रंग की साड़ी पहनी है जिसमें वे बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं. फोटो के साथ उन्होंने लिखा- आज आस्था भी है, उपवास भी है और छठी मैया से जुड़ी अनगिनत उम्मीदें भी हैं. खरना का प्रसाद आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मिठास घोल दे. जय छठी मैया, शुभ खरना.तस्वीरों में अपने घरवालों के साथ मिलकर काजल रघवानी ठेकुआ का प्रसाद प्रिपेयर कर रही हैं. इस प्रसाद की इस खास त्योहार के मौके पर काफी अहमियत है. काजल का ये सिंपल और देसी अंदाज फैंस को भा रहा है और फैंस उनकी पोस्ट पर उन्हें छठ महापर्व की बधाइयां दे रहे हैं.एक शख्स ने काजल की पोस्ट पर लिखा- जय छठी मैया, काजल जी. एक दूसरे शख्स ने लिखा- जय छठी मैया. छठी मैया का आशीर्वाद आपपर बना रहे. एक अन्य शख्स ने कमेंट में लिखा- सादगी की तारीफ करता हूं, बहुत ही शानदार और देसी अंदाज. इसके अलावा फैंस काजल की पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button