बॉस ने पार्टी में बुलाया, गिफ्ट दिया और फिर छीन ली नौकरी! दिवाली से पहले महिला की जिंदगी में आया तूफान

दिवाली का त्योहार खुशियां लेकर आता है, लेकिन एक महिला के लिए यह त्योहार जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त बन गया. जिस ऑफिस में वह काम करती थी, वहां दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था. कर्मचारियों को लगा कि त्योहार के मौके पर कुछ अच्छा होगा, लेकिन कंपनी के फाउंडर ने पार्टी के दौरान ऐसा ऐलान कर दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि कंपनी बंद होने जा रही है और अब कर्मचारियों को नौकरी छोड़नी होगी. सबसे बड़ी बात यह थी कि यह फैसला दिवाली से महज तीन दिन पहले सुनाया गया.
महिला ने अपनी इस परेशानी को Reddit के r/IndianWorkplace पर शेयर किया और लोगों से नई नौकरी ढूंढने को लेकर सलाह मांगी. उसकी पोस्ट का टाइटल था, ‘फाउंडर ने दिवाली से तीन दिन पहले पार्टी में बुलाकर बताया कि कंपनी बंद हो रही है और अब मैं बेरोजगार हूं.’ महिला के मुताबिक, करीब 2.5 साल पहले उसे अपनी ड्रीम कंपनी में काम करने का मौका मिला था. उसने वहां खूब मेहनत की, लंबे समय तक काम किया और प्रमोशन भी हासिल किया. धीरे-धीरे उसने कंपनी में अपनी अलग पहचान बना ली थी. वह अपने काम से खुश थी, लेकिन लगातार लंबे घंटे काम करने और गुरुग्राम के प्रदूषण का असर उसकी सेहत पर पड़ने लगा.
दिवाली से पहले महिला की जिंदगी में आया तूफान
महिला को गंभीर अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की समस्या हो गई. वह बार-बार बीमार पड़ने लगी और एक समय ऐसा आया जब उसे अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा. इसके बाद AIIMS दिल्ली और PGI लखनऊ के डॉक्टरों ने उसे अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव करने की सलाह दी.
आखिरकार उसने अपनी पसंदीदा नौकरी छोड़ने का फैसला किया और एक छोटी प्रोडक्शन कंपनी में रिमोट ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट के तौर पर काम शुरू कर दिया. इस दौरान उसने इलाज कराया, खानपान और दिनचर्या सुधारी. धीरे-धीरे उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी बेहतर होने लगीं और उसे लगा कि अब जिंदगी पटरी पर लौट रही है, लेकिन दिवाली से तीन दिन पहले उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया. कंपनी के फाउंडर ने कर्मचारियों को दिवाली पार्टी में बुलाया, गिफ्ट हैम्पर दिए और फिर सबको अलग-अलग बुलाकर बताया कि कंपनी के पास नवंबर की सैलरी देने तक के पैसे नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब उनके लिए कारोबार संभालना मुश्किल हो रहा है, इसलिए वह कंपनी बंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: टोल प्लाजा पर दिमाग लगाया और बचा लिए ₹145! बंदे का हैक देखकर आप भी कहेंगे- वाह उस्ताद
महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह छोटे शहर से आती है और उसके लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है. वह अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना चाहती है. उसे डर है कि अगर वह नौकरी छूटने की बात माता-पिता को बताएगी या घर लौटेगी, तो परिवार उस पर शादी का दबाव बना सकता है. उसने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए लिखा कि वह हमेशा मुश्किलों से निकलने का रास्ता खोजती रही है, लेकिन अब बार-बार की परेशानियों से थक चुकी है. इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी है और नई नौकरी की तलाश में लोगों से मदद मांगी है.
यहां देखिए पोस्ट
Called to tell gf about bonus, she was disappointed
by
u/DOOMDOOM367 in
ThirtiesIndia




