रोबोट भी निकले कामचोर, दुकान में कचरा देखते ही नौकरी छोड़कर भागे! VIDEO वायरल

सोचिए, अगर रोबोट भी नौकरी में फेल हो जाए, सुस्ती दिखाए और काम छोड़कर भाग जाए तो? चीन में ठीक यही हुआ है. 6 ह्यूमनॉइड रोबोट को 24 घंटे के लिए एक दुकान में नौकरी पर रखा गया, लेकिन 2 रोबोट पहले ही दिन फेल हो गए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
शंघाई की दुकान में 6 रोबोट की लगी ड्यूटी
ये मामला चीन के शंघाई के शुहुई इलाके का है. चीनी रोबोट कंपनी एजिबॉट ने अपने 6 जी-2 ह्यूमनॉइड रोबोट को एक असली कन्वीनियंस स्टोर में 24 घंटे की शिफ्ट पर लगाया. इस चैलेंज का नाम था- ‘Robots Never Clock Out.’ 2 नवंबर सुबह 10 बजे से 3 नवंबर सुबह 10 बजे तक ये लाइवस्ट्रीम हुआ. दुकान असली ग्राहकों के लिए खुली थी.
रोबोट को दिन में 4 टाइम काम करना था. लंच का रश, शाम की भीड़, रात की ड्यूटी और सुबह का ब्रेकफास्ट रश. 24 घंटे में 6 रोबोट ने मिलकर कुल 1730 काम किए. इसमें उन्होंने 683 बार ग्राहकों को नमस्ते करके स्वागत किया, 369 बार सामान उठाकर दिया, 147 कॉफी बनाई, 126 हॉट-फूड ऑर्डर पूरे किए, 277 बार शेल्फ चेक करके सामान लगाया और 128 बार टेबल साफ की.
2 रोबोट हुए फेल, प्रोबेशन में नहीं हुए पास
देखने में तो ये कमाल लग रहा था, लेकिन जब रिजल्ट आया तो कंपनी को भी झटका लगा. 6 में से सिर्फ 4 रोबोट ही पास हुए. 2 रोबोट अपनी ड्यूटी में फेल हो गए और उन्हें नौकरी नहीं मिली.
सफाई वाला रोबोट भाग गया!
रात की शिफ्ट में सफाई वाले रोबोट को एक भरा हुआ कचरे का डिब्बा मिला. इसे देखकर रोबोट अपने रास्ते से भटक गया, दुकान से बाहर निकल गया और वापस अपनी जगह पर लौटा ही नहीं. मतलब, कचरा देखकर ही नौकरी छोड़कर भाग गया.
शेल्फ वाला रोबोट निकला सुस्त
दूसरा रोबोट शेल्फ पर सामान चेक करने और भरने के लिए था. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें पहल करने की कमी थी. ये सुस्ती दिखा रहा था और दुकान की स्पीड से सामान नहीं भर पा रहा था. मतलब, इंसानों की तरह निकला.
ग्राहकों ने भी रोबोट के लिए मजे
इस दौरान ग्राहकों ने रोबोट को जानबूझकर मुश्किल काम भी दिए. किसी ने नॉर्मल कोक और शुगर-फ्री कोक में फर्क बताने को कहा, किसी ने रास्ते में रुकावट डाल दी, तो किसी ने सामान उठाते वक्त डिब्बा हिला दिया.
यहां देखिए वायरल वीडियो
A 24-hour convenience store operated by robots in Shanghai https://t.co/yBa4n3zbnf
— StarSnap
(@StarSnap_1) November 6, 2026
क्या रोबोट इंसानों की नौकरी खा लेंगे?
कंपनी ने माना कि इस टेस्ट से पता चला कि रोबोट अभी इंसानों की तरह हर काम नहीं कर सकते. 24 घंटे काम करने का दावा तो किया गया, लेकिन ये नहीं बताया गया कि बीच में रोबोट को चार्जिंग या इंसानी मदद लगी या नहीं. फिलहाल फेल हुए 2 रोबोट को ऑब्जर्वेशन ग्रुप में रखा गया है. कंपनी को उम्मीद है कि ये भी जल्द सुधरकर फुल-टाइम कर्मचारी बन जाएंगे.
सोशल मीडिया पर लोगों ने ली मौज
वीडियो वायरल होते ही लोग कमेंट कर रहे हैं कि अब रोबोट भी कामचोर हो गए, एक रोबोट तो हम जैसा ही निकला, काम देखकर भाग गया.
यहां देखिए पूरा वीडियो
Robots Never Clock Out | AGIBOT G2s 24-Hour Convenience Store Challenge
Six AGIBOT G2 take on a 24-hour shift as convenience store trainees.
From rush-hour crowds to late-night solo duty and the morning breakfast sprint, can they keep up with nonstop customers and unexpected requests?https://t.co/eg1fUhcr3T
— AGIBOT (@AGIBOTofficial) November 2, 2026
(@StarSnap_1) November 6, 2026



