न IIT, न MBA… सिर्फ इन स्किल्स के दम पर 22 साल के लड़के ने कमाए 1.4 करोड़!

कहते हैं कि अगर इंसान के अंदर कुछ कर गुजरने का जुनून हो, तो छोटे शहर या साधारण कॉलेज से निकलकर भी बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है महज 22 साल के एक युवा ने. कभी इस शख्स की महीने की कमाई सिर्फ 20 हजार रुपये हुआ करती थी, लेकिन आज वह एक साल में 1.4 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा रहा है. उसकी इस शानदार सफलता की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
खास बात यह है कि इस युवा ने न तो किसी बड़े संस्थान से पढ़ाई की और न ही करियर की शुरुआत में उसे कोई बड़ी नौकरी मिली. अपनी मेहनत, नई स्किल सीखने की आदत और लगातार बेहतर करने के जुनून के दम पर उसने यह मुकाम हासिल किया है. युवा ने Reddit पर ‘How I made 1.5 crores at 22’ नाम से एक पोस्ट शेयर की. इसमें उसने बताया कि 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही उसने नौकरी करना शुरू कर दिया था. उस समय वह एक Tier-3 कॉलेज से BCA की पढ़ाई भी कर रहा था. कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ वह फुल टाइम जॉब करता था.
स्किल्स के दम पर कमाए 1.4 करोड़!
उसने बताया कि शुरुआत में उसने Direct Response Copywriting सीखी. इसके लिए उसने किताबों और ऑनलाइन कोर्स की मदद ली. कई सालों तक उसने कम सैलरी पर काम किया, लेकिन इस दौरान सीखना और खुद को बेहतर बनाना नहीं छोड़ा. युवा के मुताबिक, उसने सिर्फ कॉपीराइटिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा. धीरे-धीरे Media Buying, Funnel Economics, Product Research और Recruitment जैसी स्किल्स भी सीखीं. इसके साथ ही उसने LinkedIn का सही इस्तेमाल करना शुरू किया और अमेरिका तथा यूरोप के क्लाइंट्स के साथ काम करने के मौके तलाशे. उसकी मेहनत का नतीजा यह हुआ कि उसे एक अमेरिकी सप्लीमेंट ब्रांड में Head of Paid Social की जिम्मेदारी मिल गई.
यहां उसने कंपनी की मार्केटिंग और विज्ञापन से जुड़े काम संभाले. उसने बताया कि कंपनी को बिल्कुल शुरुआती स्तर से बढ़ाकर हर महीने 3.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 35 लाख डॉलर के रेवेन्यू तक पहुंचाने में उसकी अहम भूमिका रही. उसके काम से कंपनी इतनी प्रभावित हुई कि उसकी सैलरी में 250 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई. इतना ही नहीं, उसके बोनस पैकेज में भी बदलाव किया गया. अपनी कमाई के बारे में बताते हुए युवा ने लिखा कि करियर के शुरुआती चार सालों तक उसकी औसत मासिक कमाई करीब 20 हजार रुपये थी. लेकिन पिछले एक साल में उसने 1.4 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए.
उसने युवाओं को सलाह दी कि ऐसी स्किल सीखनी चाहिए, जिसका सीधा संबंध किसी कंपनी की कमाई से हो. उसके मुताबिक, आज के समय में AI Automation जैसी स्किल्स की भी काफी मांग है. उसने धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा कि रातोंरात अमीर बनने का कोई शॉर्टकट नहीं होता. सफलता के लिए लगातार मेहनत और इंतजार करना जरूरी है. युवा ने यह भी कहा कि अगर किसी को IIT या बड़े मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलता, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है. सही स्किल, मेहनत और मौके मिलने पर किसी भी रास्ते से सफलता हासिल की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: बॉस ने पार्टी में बुलाया, गिफ्ट दिया और फिर छीन ली नौकरी! दिवाली से पहले महिला की जिंदगी में आया तूफान
उसकी कहानी सामने आने के बाद Reddit पर कई यूजर्स ने उसे बधाई दी. कुछ लोगों ने उसकी मेहनत और धैर्य की तारीफ की, तो कुछ ने अपने करियर को लेकर उससे सलाह मांगी. एक यूजर ने लिखा कि 20 हजार रुपये महीने कमाते हुए भी लगातार मेहनत करते रहना आसान नहीं है. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि मीडिया बाइंग के क्षेत्र में किसी युवा को इतनी सफलता हासिल करते देखना काफी अच्छा लगा.
यहां देखिए पोस्ट
How i made 1.5 crores at 22
by
in
sidehustleIndia




