गोड्डा पुलिस की आमजनों से अपील
गोड्डा पुलिस की आमजनों से अपील 
डा o दिलीप कुमार झा ,पत्रकार, झारखंड ।
दिनांक —14/12/2026
गोड्डा । छठ महापर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोड्डा मुकेश कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि आस्था, श्रद्धा ,निष्ठा के पवित्रता का महापर्व है। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि घाटों पर सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। गहरे पानी में जाने से बचें, बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं।विनीत भाव से सूर्य भगवान की आराधना करें जिसमे शांति ,सुरक्षा और अनुशासन का पालन हो । आपके सहयोग और निर्देशन ,शांति व्यवस्था और सहयोग के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस अधिकारी एवं पुलिस के जवान तैनात हैं ।
आइए, आपसी सहयोग, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं।
आपकी सतर्कता, सबकी सुरक्षा!
🚩 गोड्डा पुलिस – आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर।
📞 आपातकालीन सहायता: 112




