मनोरंजन

Raaka से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखेंगे गोविंदा? अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की फिल्म में मिल गया दमदार रोल!

Govinda Entry In Raaka Film: अल्लू अर्जुन अब ‘राका’ से वापसी कर रहे हैं. यह एक बिग बजट फिल्म है, जिसमें उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. इस फिल्म को एटली बना रहे हैं और सन पिक्चर्स वाले इसके प्रोड्यूसर हैं. इंडियन सिनेमा के मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में शामिल इस साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म पर अब एक धांसू अपडेट आ गया है. जहां फिल्म में पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी. चर्चा है कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा भी ‘राका’ में नजर आ सकते हैं.

हाल ही में Siaset डेली पर एक रिपोर्ट छपी. जिसमें कहा गया है कि ‘राका’ के जरिए गोविंदा साउथ सिनेमा में डेब्यू करेंगे. चर्चा है कि फिल्म में गोविंदा का किरदार लंबा भले न हो, लेकिन कहानी के लिहाज से वो बेहद अहम होगा. और किसी बड़े मोड़ से जुड़ा हो सकता है.

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में गोविंदा?

‘राका’ की स्टारकास्ट को लेकर पहले ही काफी हलचल है. इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना के भी जुड़ने की चर्चा है. इनके अलावा रम्या कृष्णन, योगी बाबू और जिम सर्भ जैसे एक्टर्स भी अहम रोल में नजर आ सकते हैं. यूं तो फिल्म का नाम और पहला लुक कुछ वक्त पहले ही सामने आया था. जब अल्लू अर्जुन एक खतरनाक अंदाज में दिखाई दिए थे. हालांकि, गोविंदा के फिल्म में जुड़ने की खबर ने शानदार बज क्रिएट कर दिया है. पर उनके किरदार को लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है. न ही मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान किया गया है.

पर ‘राका’ में गोविंदा की एंट्री की खबर सच होती है, तो यह उनका एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा. क्योंकि साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे. साथ ही चर्चा है कि बेशक रोल छोटा होगा, पर फिल्म की कहानी के लिए बेहद अहम हो सकता है.

‘रूपा’ से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं गोविंदा

दरअसल बड़े पर्दे पर गोविंदा की आखिरी रिलीज फिल्म ‘रंगीला राजा’ थी, जो जनवरी 2019 में आई थी. यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. अब वो ‘रूपा’ से वापसी कर रहे हैं, जिसमें एक्टर के अपोजिट कोमल रानी काम कर रही हैं. गोविंदा इस वक्त फिल्म के शूटिंग में बिजी चल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button