GTA 6 Release Time: सबसे पहले इन देशों में लाइव होगा गेम, भारत में कब मिलेगा खेलने का मौका

गेमिंग की दुनिया में जिस पल का इंतजार लोगों को सालों से था, आखिरकार वह पल कुछ ही समय में आने वाला है. दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम में शामिल Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 के लॉन्च का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है. GTA 6 रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. कंपनी ने इस बार इस गेम को पूरी दुनिया में एक साथ गेम लाइव करने के बजाय अलग-अलग देशों के टाइमजोन के हिसाब से लाइव करने का फैसला लिया है. ऐसे में सबसे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के गेमर्स को इसका एक्सेस मिलेगा, वहीं भारत में भी अमेरिका और यूरोप से पहले ही इस गेम का एक्सेस मिल जाएगा.
भारत में कब शुरू होगी GTA 6 की शुरुआत?
GTA 6 की दीवानगी दुनिया भर में देखने को मिलती है. भारत में भी बड़ी संख्या में लोग इस गेम को पसंद करते हैं. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि भारत में GTA 6 कब और कितने बजे लाइव होगा? तो इसका जवाब है कि GTA 6 भारत में 19 नवंबर की रात 12 बजे से उपलब्ध होने की उम्मीद है. यानी 18 नवंबर की रात जैसे ही घड़ी में 12 बजेंगे, भारतीय गेमर्स अपने कंसोल पर GTA 6 खेलना शुरू कर सकेंगे. इसके लिए PlayStation 5 और Xbox Series X/S का इस्तेमाल करना होगा.
दुनिया के दूसरे देशों में कब होगा लॉन्च?
GTA 6 लाइव को लेकर सामने आई टाइमिंग के अनुसार दुनियाभर में सबसे पहले गमे न्यूजीलैंड में लाइव होगा. वहां 19 नवंबर की आधी रात के हिसाब से भारतीय समय के मुताबिक 18 नवंबर को शाम 4:30 बजे गेम अनलॉक हो जाएगा. इसके बाद सिडनी और मेलबर्न में शाम 6:30 बजे, वहीं जापान और साउथ कोरिया में रात 8:30 बजे से गेम लाइव हो जाएगा.
यूरोप के सेंट्रल रीजन में 19 नवंबर को सुबह 4:30 बजे, ब्रिटेन और आयरलैंड में सुबह 5:30 बजे गेम लॉन्च हो जाएगा. ब्राजील में सुबह 8:30 बजे और अमेरिका के ईस्टर्न रीजन में सुबह 10:30 बजे से गेम लाइव होगा.
अमेरिका में कब होगा लॉन्च
अमेरिका में GTA 6 की लॉन्च टाइमिंग को लेकर पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार PlayStation Store की लिस्टिंग में ईस्टर्न टाइम के मुताबिक आधी रात का संकेत मिलता है. अगर ऐसा होता है तो अमेरिका के वेस्ट कोस्ट में रहने वाले गेमर्स 18 नवंबर को रात 9 बजे से ही गेम खेल सकेंगे. वहीं सेंट्रल टाइम जोन में रात 11 बजे और माउंटेन टाइम जोन में रात 10 बजे गेम लाइव हो सकता है. लेकिन अगर कंपनी हर टाइम जोन में स्थानीय आधी रात से गेम जारी करती है तो वेस्ट कोस्ट के खिलाड़ियों को 19 नवंबर की रात तक इंतजार करना होगा.
गेम डाउनलोड करने से पहले कर लें यह काम
GTA 6 के लिए लगभग 212GB तक स्टोरेज की जरूरत बताई जा रही है. ऐसे में गेमर्स को पहले से अपने कंसोल में पर्याप्त स्पेस खाली रखना चाहिए. रिपोर्ट्स के अनुसार गेम को रिलीज से पहले प्रीलोड करने का ऑप्शन भी मिल सकता है. इससे लॉन्च के समय पूरा गेम डाउनलोड करने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अभी Rockstar Games ने PC वर्जन की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में शुरुआती दौर में PC गेमर्स को कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा.
ये भी पढे़ंः GTA 6 की दीवानगी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! इंटरनेट से नौकरी तक पर असर, 1.25 करोड़ लोग बदलेंगे शेड्यूल
ये भी पढे़ंः Apple Server Down:आईफोन बनाने वाली कंपनी का सर्वर क्रैश, क्या कंपनी पर हुआ साइबर हमला?




