मनोरंजन

लगातार 7 दिन तक 100 करोड़ किया पार, बेमिसाल है रामायण फिल्म का ये रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका

Ramayana Biggest Record: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण सिनेमाघरों में अपनी कमाई से चौंकाती नजर आ रही है. फिल्म ने बहुत तेज रफ्तार से 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा फिल्म की कंसिस्टेंसी की वजह से ही मुमकिन हो सका है. इस फिल्म ने देखते ही देखते अपना आधा बजट तो रिकवर कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने में भी सफल रही है. पिछले कुछ सालों में एक के बाद एक ऐसी फिल्में आई हैं जो रिकॉर्ड ब्रेकर साबित हुई हैं. पहले पुष्पा 2 के साथ ऐसा देखने को मिला. फिर धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस की सारी बाजी पलट दी. और अब रामायण फिल्म नए सिरे से कीर्तिमान रचती नजर आ रही है.

फिल्म को लेकर धीरे-धीरे शुरू हुआ क्रेज अब अपने ऊफान पर है. इस वीकेंड भी ये फिल्म कुछ बड़े कीर्तिमान बना सकती है. लेकिन रिलीज के अपने पहले हफ्ते में ही इस फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक कोई भी फिल्म नहीं कर सकी है.

रामायण फिल्म ने कितने कमाए?

रामायण फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन कुल 89 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये पहला दिन रहा है जब ये फिल्म 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं कर सकी. इस कलेक्शन को जोड़ लिया जाए तो फिल्म का 8 दिनों का नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपये का रहा और ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 675.05 करोड़ रुपये कमा कर दिखा दिए. फिल्म को विदेश से एक हफ्ते में ही बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और इसने 358.50 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन के तौर पर कमा लिए हैं. वहीं इस फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1033.55 करोड़ रुपये का हो चुका है जो शानदार है.

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 1000 और इन 5 डील से 1300 करोड़ छापे, रामायण वालों ने अब तक कितना कमा लिया?

रामायण ने बनाया एक खास रिकॉर्ड

रामायण के इस अनूठे रिकॉर्ड की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर 128.75 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 103.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. तीसरे दिन फिल्म ने 151.95 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 111.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. पांचवे दिन इस फिल्म की कमाई 153.70 करोड़ कमा लिए थे जो इसकी किसी भी दिन की इसकी सबसे ज्यादा कमाई है.

वहीं छठवें दिन फिल्म ने 147.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं रिलीज के सातवें दिन इस फिल्म ने 109.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और बैक टू बैक 7 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगाई. इसके पहले कोई भी भारतीय फिल्म ऐसा शानदार कमाल नहीं कर सकी थी. अभी तो आने वाले वक्त में भी ये फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर और भी बड़े करिश्मे दिखाता नजर आ सकती है.

Related Articles

Back to top button