अजब-गजब

इसे कहते हैं किस्मत! हाथी ने बाइक सवार के सीने पर 2 बार रखा पैर, फिर भी जिंदा उठ खड़ा हुआ, वीडियो देख कांप जाएंगे

Highway Elephant Encounter Video:‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय…’ ये कहावत इस वीडियो को देखकर एकदम सच लगेगी. हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक बाइक सवार मौत को छूकर वापस आ गया. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @rahuljoes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के सन्नाटे में एक बाइक सड़क किनारे डिवाइडर के पास गिरी हुई है और बाइक सवार डिवाइडर से सटकर जमीन पर पड़ा है. तभी जंगल से निकलकर एक विशाल हाथी वहां आ जाता है.

हाथी ने एक नहीं, बल्कि 2 बार युवक के पेट और सीने पर अपना भारी-भरकम पैर रख दिया. किसी को लगा अब ये नहीं बचेगा. लेकिन युवक ने कमाल की समझदारी दिखाई. वो हाथी के पैर के नीचे दबकर भी बिल्कुल हिला नहीं, सांस रोककर पड़ा रहा.

हाथी के जंगल की तरफ मुड़ते ही युवक तुरंत उठ खड़ा हुआ. वहां मौजूद लोगों की तो जैसे सांस ही अटक गई थी. इस दौरान वहां से गुजर रही गाड़ियां भी रुक गईं और लोग गाड़ियों के अंदर से ही ये पूरा मंजर कैमरे में कैद करते रहे.

ये पूरी घटना हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर नेपाली फार्म के पास की है. ऊपर ‘मसूरी 61’ का बोर्ड लगा होने की वजह से लोग इसे मसूरी रोड समझ रहे थे. ये इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व के पास पड़ता है, जहां अक्सर हाथी सड़क पर आ जाते हैं.

इस पूरे हादसे को कैब ड्राइवर शिवा शर्मा ने कैमरे में रिकॉर्ड किया. उन्होंने कहा- इस आदमी ने किस्मत रब से ही लिखवाई थी, वरना हाथी के पैर से कोई जिंदा वापस निकल जाए, ऐसा मुमकिन नहीं था.

यहां देखिए वायरल वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Joe’s (@rahuljoes)

Related Articles

Back to top button