अजब-गजब

1947 में बिछड़े थे, आज भी हरियाणवी बोलते हैं कराची वाले; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Karachi Ka Haryana: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट की पब्लिक हैरान है. वायरल क्लिप की शुरुआत में पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर रजीक खान कहते हैं, देखा होगा आपने इंडिया का हरियाणा, आज हम आपको दिखाएंगे कराची का हरियाणा. फिर क्या था, इतना सुनते ही लोग इस वीडियो को पूरा देखने लगे. आखिर कराची में हरियाणा कहां से आ गया? यही सवाल सबके मन में है.

कराची में बसा है छोटा हरियाणा

वायरल क्लिप में कराची की हरियाणा कॉलोनी दिखाई गई है. इसे हरियाणा कॉलोनी और हरियाणा चौक के नाम से जाना जाता है. यहां हरियाणा से जुड़े लोग रहते हैं. 1947 में बंटवारा हुआ, लोग बिछड़ गए, लेकिन अपनी मिट्टी की खुशबू नहीं भूले. कराची में बसे ये लोग आज भी हरियाणवी अंदाज में बात करते हैं. उनका रहन-सहन और अपनापन आज भी वैसा ही है.

‘गुलदस्ता है हमारी हरियाणा कॉलोनी’

वीडियो में एक शख्स कहता है, हमारे कराची की हरियाणा कॉलोनी गुलदस्ता है. यहां तमाम बिरादरियां साथ-साथ रहती हैं. बॉर्डर अलग हो गया, लेकिन दिल आज भी एक जैसे हैं.

कराची में बिहार, तमिलनाडु और महाराष्ट्र भी

बता दें कि कराची में सिर्फ हरियाणा कॉलोनी ही नहीं, बल्कि बिहार, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से जुड़े लोगों की भी अलग-अलग बस्तियां हैं. इन इलाकों में वहां की बोली और रहन-सहन आज भी जिंदा है.

वीडियो देख इंडियन यूजर्स हुए भावुक

इस वीडियो पर सबसे ज्यादा कमेंट इंडियन यूजर्स कर रहे हैं. कोई लिख रहा है, 1947 में बिछड़े थे, लेकिन हरियाणा आज भी दिल में जिंदा है. कोई लिख रहा है, हरियाणा वाले हर जगह छा जाते हैं. बोली भले अलग हो, लेकिन अंदाज वही हरियाणवी है.

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम देखकर उड़े होश, कब्र के लिए भी देने पड़ रहे 10 हजार रुपये!

यहां देखिए वायरल वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Raziq Khan (@raziqkhan_111)

Related Articles

Back to top button