दोस्त की शादी में हनी सिंह और आतिफ असलम ने मचाया धमाल, जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

Atif Aslam-Honey Singh Dance Video: रैपर और सिंगर हनी सिंह और आतिफ असलम का मीटअप हो गया है. दोनों सिंगर दुबई में अपने एक कॉमन फ्रेंड की शादी में पहुंचे हैं, जहां आतिफ और हनी सिंह ने जमकर धमाल मचाया है. इस शादी की तस्वीरें और वीडियो होस्ट सादिक सलीम ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं और बताया है कि कैसे दुबई में दोनों सिंगर ने एक साथ कितनी मस्ती की है.
हनी सिंह और आतिफ असलम दोनों ही बेहतरीन सिंगर हैं. लेकिन इस शादी में दोनों का धमाकेदार डांस भी देखने को मिला है. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हनी और आतिफ की मुलाकात हुई है. इससे पहले हनी सिंह ने आतिफ संग एक तस्वीर शेयर की थी और उन्हें अपना “बॉर्डरलेस ब्रदर” बताया था.
हनी सिंह और आतिफ का डांस
हनी सिंह ने शादी में बेहद शानदार अंदाज में एंट्री की. उनके चेहरे पर प्यार और अपनापन साफ झलक रहा था. उनका स्टाइल भी हमेशा की तरह कमाल का था. इसके बाद आतिफ असलम पहुंचे. वह हमेशा की तरह शांत और सादगी भरे अंदाज में नजर आए. दोनों ने फिर दुल्हा-दुल्हन के साथ मिलकर अबरार-उल-हक गानों पर जमकर डांस किया. सादिक सलीम ने वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, एक तरफ पाकिस्तान की एक नेटफ्लिक्स सीरीज को रिलीज होने से रोकने के लिए शिकायत दर्ज कराई जा रही है, तो दूसरी तरफ यहां हम संगीत, दोस्ती और खुशियों का जश्न मना रहे हैं. ऐसा सिर्फ दुबई में ही हो सकता है.
View this post on Instagram
हनी सिंह और आतिफ असलम का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो यो यो हनी सिंह 2025-2026 में अपने नए एल्बम ’51 ग्लोरियस डेज’, ‘माय स्टोरी’ वर्ल्ड टूर और कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के गानों में बिजी हैं. वहीं, आतिफ असलम ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं. लेकिन पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तान आर्टिस्ट को भारत में बैन कर दिया था. इसकी वजह से अब आतिफ बॉलीवुड के लिए गाने नहीं दे पा रहे हैं. हालांकि, आतिफ असलम अपने चौथे स्टूडियो एल्बम ‘सुबह आए ना’ और अंतर्राष्ट्रीय लाइव कॉन्सर्ट टूर में बिजी हैं.




