पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज पर ‘दर-ए-निजात’ एक्ट्रेस दुरेफिशां ने क्या कहा?

Dur-e-Fishan Saleem Reaction: पाकिस्तान की पहली सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली है. इस सीरीज का ट्रेलर 24 नवंबर को रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. सीरीज को ग्लोबल स्तर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इस सीरीज में पाकिस्तान के बड़े सितारे नजर आएंगे, जिसमें फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, इकरा अजीज, अहद रज़ा मीर, सनम सईद, हमज़ा अली अब्बासी जैसे कई शानदार कलाकार शामिल हैं.
एक तरफ जहां इस सीरीज को लेकर बज बन गया है. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तानी ड्रामा दर-ए-निजात हर तरफ छाया हुआ है. इस शो में दुरेफिशां सलीम लीड रोल में हैं. अब एक्ट्रेस ने पाकिस्तान की पहली सीरीज पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है?
‘जो बचे हैं संग समेट लो’ को लेकर क्या बोलीं दुरेफिशां?
‘जो बचे हैं संग समेट लो’ सीरीज का ट्रेलर आते ही छा गया है. इस दुरेफिशां ने भी देख लिया है और अपना रिएक्शन इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘ये हमारे देश की पहली सीरीज जरूर है…लेकिन आखिरी नहीं. बहुत सारा प्यार.’ बता दें कि जो बचे हैं संग समेट लो’ सीरीज 4 दिसंबर को ग्लोबल स्तर पर रिलीज होगी.
View this post on Instagram
दुरेफिशां को मिल रहा खूब प्यार
पाकिस्तानी एक्ट्रेस दुरेफिशां का शो दर-ए-निजात न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है. शो में एक्ट्रेस का अंदाज और उनका किरदार भी काफी पॉपुलर हो रहा है. इस शो में उनके साथ शहरयाक मुनव्वर हैं, जो अबू बकर का किरदार निभा रहे हैं. उनके किरदार को तो दुनियाभर से प्यार मिल रहा है. खास बात तो ये है कि शो की दिवानगी इनती है कि दिल्ली में इस शो के लिए वॉच पार्टी तक होस्ट की गई थी.
ये भी पढ़ें: Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Trailer: ट्रॉमा, सीक्रेट, जख्म और आजादीपाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज में क्या-क्या होगा? ट्रेलर रिलीज




