WhatsApp ने एक साल में खुद को कितना बदला? शेड्यूल मैसेज से पहले आए ये 5 बड़े फीचर्स, ये रही डिटेल्स

Meta के मालिकाना हक वाले WhatsApp समय-समय पर नए-नए फीचर लाकर खुद को अपग्रेड करता रहता है. इसी क्रम में WhatsApp ने मैसेज शेड्यूल ऑप्शन दुनियाभर में रोलआउट कर दिया है. धीरे-धीरे यह फीचर यूजर्स के पास पहुंच रहा है. WhatsApp के इस नए फीचर के कमाल की बात है कि आप मैसेज को शेड्यूल पर लगाकर टेंशन फ्री हो सकते हैं. लगातार आ रहे इन फीचर्स के बाद अब WhatsApp सिर्फ मैसेज भेजने और कॉल करने वाला ऐप तक सीमित नहीं रह गया है. बीते एक साल में कंपनी ने इसमें कई नई बदलाव किए हैं, जिसका सीधा असर हर दिन ऐप इस्तेमाल करने वाले लोगों पर सीधा पड़ रहा है. कभी ग्रुप चैट को बेहतर बनाने पर काम हुआ, तो कभी अकाउंट की सेफ्टी बढ़ाई गई. अब 25 नवंबर 2026 को WhatsApp ने शेड्यूल मैसेज फीचर रोलआउट किया है. यानी यूजर्स अब पहले से तय कर सकेंगे कि कौन सा मैसेज किस समय भेजना है. लेकिन इस अपडेट से पहले भी कंपनी ने कई काम के फीचर्स भी जारी किए हैं, जो WhatsApp चलाने के एक्सपीरियंस को बदल सकते हैं. आइए जानते हैं पिछले कुछ समय में आए 5 बड़े बदलाव और फीचर्स को.
1. WhatsApp पर ही बना सकेंगे इवेंट
WhatsApp पर मैसेज शेड्यूल फीचर से पहले कंपनी ने इसी साल 5 नवंबर को इवेंट फीचर को और बेहतर किया. जिसके बाद अब WhatsApp यूजर्स ग्रुप चैट के जरिए मिलने-जुलने या किसी इवेंट की प्लानिंग कर सकते हैं. इसमें लोगों को बुलाने, उनकी मौजूदगी की जानकारी लेने और इवेंट से जुड़ी बातें एक जगह रखने की सुविधा मिलती है. खास बात यह है कि WhatsApp पर अकाउंट न होने वाले लोगों को भी इवेंट में आमंत्रित किया जा सकता है.
2. बिना WhatsApp अकाउंट के भी कर सकेंगे कॉल
WhatsApp अब मैसेजिंग ऐप्स से उठकर खुद को कॉलिंग के लिए भी तैयार कर रहा है. इसी क्रम में WhatsApp ने अक्टूबर 2026 में गेस्ट कॉलिंग नाम का फीचर पेश किया है. WhatsApp के इस फीचर की सहायता से यूजर्स ऐसे लोगों को भी कॉल में शामिल होने के लिए इनवाइट भेजा जा सकता है, जिनका इस ऐप पर अकाउंट नहीं है. इसके लिए कॉल का लिंक शेयर करना होता है. सामने वाला व्यक्ति उस लिंक के जरिए कॉल से कनेक्ट हो सकता है. यानी अब किसी को सिर्फ कॉल में ऐड करने के लिए WhatsApp अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी.
3. ग्रुप चैट में आए कई नए फीचर्स
इसी साल अगस्त में WhatsApp ने ग्रुप चैट में पहले से ज्यादा फीचर ला दिए हैं. WhatsApp ने ग्रुप चैट में @all फीचर अगस्त में शामिल किया हैृ, इस फीचर की सहायता से ग्रुप के सभी सदस्यों को एक साथ मेंशन किया जा सकता है. इसके साथ ही पोल फीचर को भी एडवांस बनाया गया है. अब ग्रुप में किसी प्लानिंग या इवेंट को लेकर फैसला करना पहले से आसान हो गया है. कंपनी ने मौजूदा ग्रुप से नया ग्रुप बनाने का ऑप्शन भी ला दिया है.
4. अकाउंट की सुरक्षा के लिए पासकी और नए बदलाव
WhatsApp ने 25 अगस्त 2026 को अपने ऐप में अकाउंट सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए कई अपडेट किए. अब टू-स्टेप वेरिफिकेशन में पहले के छह अंकों वाले PIN की जगह ज्यादा मजबूत पासवर्ड का ऑप्शन दिया गया है. साथ ही पासकी के जरिए फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या फोन के स्क्रीन लॉक से अकाउंट में लॉगइन किया जा सकता है. अनजान नंबरों से आने वाली कॉल के बारे में भी अतिरिक्त जानकारी यहां दिखाई जा रही है. 25 अगस्त को ही मेटा ने यह कहा था कि WhatsApp पर पासकी का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या 1 अरब के पार पहुंच गई है.
5. फोन नंबर की जगह यूजरनेम का विकल्प
When ने 29 जून 2026 में WhatsApp ने यूजरनेम फीचर की शुरुआत की. इसका मकसद लोगों को अपना फोन नंबर शेयर किए बिना दूसरे यूजर्स से जुड़ने की सुविधा देना है. यूजर्स अपने लिए एक अलग यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं. इससे अनजान लोगों से बातचीत करते समय निजी मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत कम हो सकती है. लेकिन भारत में अभी यह फीचर पर रोक है और कंपनी ने इसे रोलआउट नहीं कर पाया है.
अब शेड्यूल मैसेज की बारी
इन पांच बड़े बदलावों के बाद अब WhatsApp ने शेड्यूल मैसेज फीचर रोलआउट किया है. इसके जरिए यूजर्स किसी मैसेज को लिखकर उसके भेजे जाने की डेट और टाइम पहले से ही तय कर सकेंगे. इससे जन्मदिन की बधाई, जरूरी रिमाइंडर या किसी खास मौके पर मैसेज भेजना आसान हो जाएगा.
ये भी पढ़ेंः WhatsApp में आया कमाल का फीचर, अब 2 हफ्ते पहले ही शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज और फोटो-वीडियो, जानिए प्रोसेस
ये भी पढे़ंः Flipkart के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति छोड़ेंगे कंपनी, 11 साल बाद खत्म होगा सफर, अब कौन संभालेगा कमान?




