शिक्षा

भारत की पहली क्वांटम-AI यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश में हुई शुरू, दिसंबर से लगेंगी कक्षाएं

क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर हायर स्टडी अब देश में आसान हो सकेगी. इस दिशा में भारत सरकार को नई उपलब्धि हासिल हुई है, जिसके तहत भारत की पहली क्वांटम-AI यूनिवर्सिटी शुरू हो गई है. आंध्र प्रदेश में शुरू हुई भारत की पहली क्वांटम-AI यूनिवर्सिटी का उद्घाटन बीते रोज किया गया है. इस यूनिवर्सिटी अब क्लासेस आयोजित की जानी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत की पहली क्वांटम-AI यूनिवर्सिटी में क्लासेस दिसंबर से शुरू होंगी.

आइए, विस्तार से जानते हैं कि कि आंध्र प्रदेश में किस स्थान पर देश की पहली क्वांटम-AI यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है. जानेंगे कि इसे किसने स्थापित किया है. जानेंगे कि इस यूनिवर्सिटी में क्या पढ़ाया जाएगा.

अभी अस्थाई कैंपस

भारत की पहली क्वांटम-AI यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी (ANU) में स्थापित की गई है. इस यूनिवर्सिटी में भारत की पहली क्वांटम-AI यूनिवर्सिटी का अस्थाई कैंपस स्थापित किया गया है. इसी अस्थाई कैंपस में दिसंबर से क्लासेस और ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे. यूनिवर्सिटी का स्थाई कैंपस अमरावती के निदामारु में बनाने की योजना है, तब ये ANU से ही संचालित होगी. अस्थायी कैंपस में चार विशेष प्रयोगशालाएं बनाने जानी हैं, जो क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम कम्युनिकेशन, चिप डिज़ाइन और ‘वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन’ (VLSI), तथा AI और कंप्यूटिंग से संबंधित होंगी.

इन विषयों की होगी पढ़ाई

देश की पहली क्वांटम-AI यूनिवर्सिटी को स्थापित करने का उद्देश्य क्वांटम कंप्यूटिंग, AI, मशीन लर्निंग और सेमीकंडक्टर तकनीकों जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में कुशल पेशेवर तैयार करना है. इसी कड़ी में यूनिवर्सिटी में ​​क्वांटम कंप्यूटिंग और क्वांटम एल्गोरिदम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, क्वांटम कम्युनिकेशन और साइबर सुरक्षा, क्वांटम हार्डवेयर और सिस्टम इंजीनियरिंग, हाई-परफॉरमेंस कंप्यूटिंग और AI-क्वांटम कन्वर्जेंस जैसे विषय जाएंगे.

NIELIT ने स्थापित की है यूनिवर्सिटी, जानें क्या है उद्देश्य

देश की पहली क्वांटम-AI यूनिवर्सिटी की स्थापना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की तरफ से की गई है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत आता है. क्वांटम-AI यूनिवर्सिटी की स्थापना काउद्देश्य क्वांटम कंप्यूटिंग, AI, मशीन लर्निंग और सेमीकंडक्टर तकनीकों जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में कुशल पेशेवर तैयार करना है.

5 सालों में 8250 लोगों को किया जाएगा ट्रेंड

देश की पहली क्वांटम-AI यूनिवर्सिटी के NLU गुंटूर स्थित अस्थाई कैंपस से 5 सालों में लगभग 8,250 लोगों को ट्रेनिंग दिए जाने का लक्ष्य है. इसमें यूनिवर्सिटी के डिग्री कार्यक्रमों में एडमिशन लेने वाले छात्रों के साथ ही कौशल विकास व प्रमाणन पाठ्यक्रमों में भाग लेने वाले लोग शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button