मनोरंजन

Eetha: रिलीज से पहले ही श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ ने रचा इतिहास, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

Shraddha Kapoor Eetha Record: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ पर एक मिनट की दमदार लावणी परफॉर्मेंस के जरिए ‘ईठा’ ने ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ दोनों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. ये खास कीर्तिमान एक मिनट के भीतर सबसे ज्यादा महिला प्रतिभागियों द्वारा एक साथ लावणी के हुक स्टेप करने के लिए बनाया गया है.

इस भव्य रिकॉर्ड-ब्रेकिंग इवेंट का आयोजन पुणे स्थित जील यूनिवर्सिटी में किया गया था, जहां पारंपरिक मराठी वेशभूषा में सजी सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने एक साथ ‘जी जी रे जी’ की धुन पर ताल से ताल मिलाकर लावणी के हुक स्टेप्स किए. इस खास मौके पर खुद श्रद्धा कपूर, फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और निर्माता करिश्मा शर्मा भी मौजूद रहीं. आयोजन के दौरान रिकॉर्ड बुक्स के अधिकारियों ने मंच से आधिकारिक घोषणा करते हुए मैडॉक फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स महाराष्ट्र को यह सम्मान प्रदान किया. मंच पर श्रद्धा कपूर, लक्ष्मण उतेकर और टीम को रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट व मेडल सौंपकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद श्रद्धा ने वहां मौजूद नन्ही और युवा प्रतिभागियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई.

पारंपरिक हरी नौवारी साड़ी में छा गईं श्रद्धा कपूर

इस ऐतिहासिक जश्न के लिए श्रद्धा कपूर पूरी तरह पारंपरिक मराठी रंग में रंगीं नजर आईं. उन्होंने बेहद खूबसूरत एमराल्ड-ग्रीन रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे काम के साथ कॉपर-पीच रंग का पल्लू और चौड़ा बॉर्डर था. अपने इस लुक को पूरा करने के लिए श्रद्धा ने पारंपरिक मराठी ज्वेलरी सिल्वर चोकर, झुमके, मराठी नथ, चूड़ियां, कमरबंद, पैरों में घुंघरू-पायल और कोल्हापुरी चप्पल पहनी थी. बालों में लाल फूलों का गजरा और माथे पर बिंदी लगाए श्रद्धा ने मंच पर भी लावणी की झलक दिखाकर माहौल में जोश भर दिया.

ये भी पढ़ें-

क्या गुल्लू को हो गया कनिका से प्यार? लव के सामने कह दी दिल की बात

एक्टिंग स्कूल में मिला नौकरानी का रोल, तो क्यों रोने वाली थीं दीपिका पादुकोण? अनुपम खेर ने सुनाया किस्सा

विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है ‘ईठा’

गौरतलब है कि ‘ईठा’ महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के संघर्ष और कला के प्रति उनके समर्पण से प्रेरित फिल्म है. हाल ही में 17 नवंबर को रिलीज हुए फिल्म के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ को अजय-अतुल ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी है. गाने की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है. दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा , मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Related Articles

Back to top button