Bigg Boss: मनीष गोयल से देवोलीना तक, वो 5 कंटेस्टेंट्स, जिन्हें सेहत बिगड़ने पर बीच में ही छोड़ना पड़ा ‘बिग बॉस’ का घर

Bigg Boss: टीवी और ओटीटी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस समय जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल को मेडिकल कारणों की वजह से बीच में ही घर से बाहर होना पड़ा. उनके इस अचानक एग्जिट ने उन पुराने सीजन्स की याद ताजा कर दी है, जब सेहत से जुड़ी आपात स्थितियों ने कई दमदार खिलाड़ियों का सफर अधूरा रह गया था. ‘बिग बॉस’ के घर में कड़े टास्क और मानसिक दबाव के बीच कई बार कंटेस्टेंट्स को अपनी रिकवरी के लिए शो से कदम पीछे खींचना पड़ा है. पीठ की गंभीर चोट से लेकर किडनी स्टोन के असहनीय दर्द तक, आइए नजर डालते हैं ऐसे ही 5 कंटेस्टेंट्स पर, जिन्हें मेडिकल कारणों से ‘बिग बॉस’ का घर छोड़ना पड़ा.
1. मनीष गोयल बिग बॉस 20
‘बिग बॉस 20‘ में मनीष गोयल का सफर पैर में लगी चोट के कारण थम गया. चोट की वजह से उनके लिए घर के अंदर रहकर खेल जारी रखना बेहद मुश्किल हो गया था. ‘वीकेंड का वार’ के दौरान मनीष ने होस्ट सलमान खान को बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें चार हफ्ते के पूर्ण आराम की सलाह दी है. अपने फैसले के पीछे की वजह बताते हुए मनीष ने कहा, “यहां से बाहर निकल कर कुछ अच्छा ही लिखा होगा मेरे लिए. बस सबसे जरूरी ये है कि ये पहले ठीक हो जाए. चार हफ्ते का रेस्ट साफ बोला है, तो मैंने बिग बॉस से गुजारिश की.” इस दौरान सलमान खान ने यह भी खुलासा किया कि उस हफ्ते मनीष को सबसे कम वोट नहीं मिले थे और अगर वो खुद बाहर जाने का विकल्प न चुनते, तो किसी और कंटेस्टेंट को एलिमिनेट होना पड़ता. सलमान ने मनीष के इस कदम की सराहना करते हुए इसे “बड़ा ही सपोर्टिंग जेस्चर” बताया.
View this post on Instagram
2. देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13
‘बिग बॉस 13’ में देवोलीना भट्टाचार्जी को पीठ की गंभीर चोट (बैक इंजरी) के कारण शो छोड़ना पड़ा था, क्योंकि वो घर के टास्क और गतिविधियों में हिस्सा लेने की स्थिति में नहीं थीं. शुरुआत में उम्मीद जताई जा रही थी कि ठीक होने के बाद वो घर में वापसी करेंगी, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें दोबारा शो में जाने से मना कर दिया. अपने फैंस को संबोधित करते हुए देवोलीना ने बताया कि वो भी शो छोड़ने से उतनी ही दुखी हैं, लेकिन उनके लिए सेहत को प्राथमिकता देना जरूरी है. उन्होंने कहा, “मैं भी उतनी ही उदास हूं जितने आप सब हैं. आप सभी ने मुझे इतना प्यार दिया, चिंता जताई और मेरे जल्द ठीक होने की दुआ की. हालांकि, डॉक्टरों ने कहा है कि मुझे पूरी तरह ठीक होने में अभी और समय लगेगा.”
उन्होंने आगे स्पष्ट किया था कि अगर वे लौट भी आएं, तब भी टास्क नहीं कर पाएंगी. अपनी चोट की गंभीरता बताते हुए देवोलीना ने कहा था, “एक झटका या गलती से भी गिरने का मतलब हो सकता है कि मुझे पूरी जिंदगी इसका दर्द झेलना पड़े.” उनके बाहर जाने के बाद विकास गुप्ता ने घर में उनके प्रॉक्सी के तौर पर एंट्री ली थी.
ये भी पढ़ें:
Bigg Boss 20: क्या गुल्लू को हो गया कनिका से प्यार? लव के सामने कह दी दिल की बात
Bigg Boss 20: कब शुरू होगा बिग बॉस का फैमिली वीक? घरवालों से मिलने के लिए बेताब कंटेस्टेंट्स
3. मनु पंजाबी बिग बॉस 14
‘बिग बॉस 10’ से घर-घर में लोकप्रिय हुए मनु पंजाबी ने ‘बिग बॉस 14’ में एक चैलेंजर के रूप में वापसी की थी. हालांकि, उनकी यह दूसरी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें तुरंत मेडिकल देखभाल की जरूरत पड़ी. 22 दिसंबर के एपिसोड के दौरान बिग बॉस ने घरवालों को सूचित किया कि मनु को मेडिकल कारणों से घर छोड़ना पड़ रहा है, और साथ ही नॉमिनेशन से भी उनका नाम वापस ले लिया गया. मनु का अचानक जाना घर के बाकी सदस्यों के लिए किसी झटके से कम नहीं था और उनकी विदाई पर अर्शी खान व एजाज खान काफी भावुक हो गए थे. इसके बाद मनु उस सीजन में दोबारा वापसी नहीं कर सके.
4. विकास गुप्ता बिग बॉस 14
‘बिग बॉस 11’ में ‘मास्टरमाइंड’ के नाम से मशहूर हुए विकास गुप्ता ने ‘बिग बॉस 14’ में एक चैलेंजर के रूप में दोबारा एंट्री की थी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उनका यह सफर भी बीच में ही रुक गया. विकास उस समय कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी दवाइयां चल रही थीं. जब घर के अंदर उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, तो डॉक्टरों को बुलाया गया और उन्होंने विकास को सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी. इसके बाद उन्हें मेडिकल आधार पर घर से बाहर भेज दिया गया. शुरुआत में उनके कमबैक को लेकर चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन वो इस एग्जिट के बाद दोबारा प्रतियोगिता में नहीं लौट पाए.
5. राकेश बापट बिग बॉस 15
दिवाली वीक के दौरान वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर ‘बिग बॉस 15’ के घर में कदम रखने वाले अभिनेता राकेश बापट का सफर भी अचानक थम गया था. घर के अंदर किडनी स्टोन से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें बहुत ज्यादा दर्द होने लगा, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. शुरुआत में उम्मीद थी कि इलाज के बाद राकेश घर में लौट आएंगे, लेकिन बाद में उन्होंने खुद पुष्टि की कि वो शो में दोबारा शामिल नहीं होंगे. फैंस के नाम एक भावुक नोट साझा करते हुए राकेश ने लिखा था, “आपका प्यार मुझे बिग बॉस के घर में वापस खींच लाया था, लेकिन सेहत से जुड़ी दिक्कतों के कारण यह सफर छोटा रहा. 5 साल पुरानी एक स्वास्थ्य समस्या अचानक फिर उभर आई, जो बेहद दर्दनाक थी.”




