उत्तर प्रदेश

iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा 83 हजार रुपये का फायदा, ₹66,990 में खरीदने का मौका; ये रही ऑफर की डिटेल्स

अगर आप भी काफी समय से iPhone 17 Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट के कारण पीछे हट जा रहे हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऐप्पल के प्रीमियम फोन iPhone 17 Pro Max पर इन दिनों शानदार ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 70,000 से भी कम हो जाती है.ऐप्पल के ऑथराइज्ड रीसेलर की ओर से iPhone 17 Pro Max पर एक शानदार ऑफर कस्टमर्स को दिया जा रहा है. इस ऑफर के तहत कस्टमर्स इस प्रीमियम स्मार्टफोन को सिर्फ 66,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें स्टोर डिस्काउंट, बैंक ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज की वैल्यू सबकुछ शामिल है.

iPhone 17 Pro Max पर कैसे मिल रहा है डिस्काउंट?

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर iPhone 17 Pro Max पर इतना डिस्काउंट कैसे मिल रहा है. तो बता दें कि iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये है. लेकिन कस्टमर्स, इसे एक्सक्लूसिव स्टोर प्राइस के तहत 1,34,990 रुपये में अपना बना सकते हैं. इसके साथ ही फोन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.
इन दोनों ऑफर्स को अगर मिला दें, तो आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत कम होकर 1,21,990 रुपये पहुंच जाती है. इसके बाद पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत को और भी कम किया जा सकता है.

iPhone 15 Pro एक्सचेंज करने पर मिलेगा ज्यादा फायदा

ऐप्पल के इस ऑफर के अनुसार, अगर कोई कस्टमर अपना पुराना iPhone 15 Pro एक्सचेंज करता है, तो उसे 55,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. ऐक्सचेंज वैल्यू को बाकी डिस्काउंट के साथ जोड़ने पर iPhone 17 Pro Max की प्रभावी कीमत 66,990 रुपये हो जाती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके पुराने iPhone 15 Pro की कीमत उसकी कंडीशन पर तय होगी. यानी सभी कस्टमर्स को 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू मिले, यह जरूरी नहीं है.

12 महीने की नो कॉस्ट EMI का भी विकल्प

जो कस्टमर एक साथ पूरा पैसा नहीं देना चाहते हैं, उनके लिए नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया गया है. ऑफर के अनुसार, कंज्यूमर लोन के जरिए 12 महीने की EMI पर फोन खरीदा जा सकता है. इसकी मंथली किस्त 5,833 रुपये से शुरू होती है.

कहां से खरीद सकते हैं iPhone 17 Pro Max?

यह ऑफर चुनिंदा Apple ऑथराइज्ड रीसेलर स्टोर पर मिल रहा है. कस्टमर्स अपने आस-पास के स्टोर का पता लगाने के लिए रीसेलर के स्टोर लोकेटर की सहायता ले सकते हैं. खरीदारी से पहले स्टोर पर जाकर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू और फोन की उपलब्धता की जानकारी लेना सही होगा.

ये भी पढ़ेंः दमदार फीचर्स और डिजाइन के साथ आने वाले हैं ये स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ेंः स्पैम कॉल और फर्जी मैसेज पर TRAI का बड़ा एक्शन, 1.24 लाख नंबरों पर लगाया बैन, 374 कंपनियां हुईं ब्लैकलिस्ट!

Related Articles

Back to top button