तलाक के बाद फिर उसी से की शादी! जापानी कपल ने लखनऊ के मंदिर में लिए 7 फेरे, बोले- ‘बहुत कीमती अनुभव था’

लखनऊ से एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. कपल का वायरल वीडियो सबका दिल जीत रहा है. कहानी कुछ यूं है कि जापान के रहने वाले हीरो चिहारा (Hiro Chihara) और शिशु ने लखनऊ के गोमती नगर में बने राधा-कृष्ण मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. खास बात ये है कि दोनों पहले पति-पत्नी थे. किसी वजह से उनका तलाक हो गया था. लेकिन किस्मत ने उन्हें फिर से मिला दिया. दोनों ने फैसला किया कि अब वो फिर से एक-दूसरे के साथ ही जिंदगी बिताएंगे.
सनातन रीति से हुई शादी
23 नवंबर को मंदिर में पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ इनकी शादी कराई. दोनों ने सात फेरे लिए, एक-दूसरे को माला पहनाई और हमेशा साथ रहने का वादा किया. शादी में इनके बच्चे, दोस्त और परिवार वाले भी मौजूद थे. पूरा मंदिर जयकारों और मंत्रों से गूंज उठा. जापानी कपल ने भारतीय कपड़े पहने थे. दुल्हन ने साड़ी पहनी थी और दूल्हा कुर्ता-पायजामा में नजर आया.
यहां देखिए वायरल वीडियो
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: A Japanese couple tied the knot at the Radha-Krishna Temple in Gomti Nagar in the presence of their children, friends and family. (23.11) https://t.co/C1W503Dky9
— ANI (@ANI) November 23, 2026
कपल बोला- ये बहुत कीमती अनुभव था
शादी के बाद कपल ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, ये हमारे लिए बहुत ही कीमती अनुभव था. भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से शादी करके हम बहुत खुश हैं. बताया जा रहा है कि ये कपल भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित है. इसीलिए इन्होंने दूसरी शादी के लिए जापान नहीं, बल्कि भारत के लखनऊ को चुना.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: The husband, Hiro Chihara, said, “It was a very precious experience that we could have such a beautiful wedding…we divorced in 2022 and remarried each other, we wanted to do it in India.” (23.11) https://t.co/teu5Tddfwt
— ANI (@ANI) November 23, 2026
सोशल मीडिया पर छाई स्टोरी
अब इस कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. लोग कमेंट में लिख रहे हैं, सच्चा प्यार कभी खत्म नहीं होता, ये दोनों ने साबित कर दिया. कुछ लोग लिख रहे हैं कि तलाक के बाद भी अगर प्यार सच्चा हो, तो लोग फिर से एक हो ही जाते हैं.




