पासपोर्ट पर लिख दिया किराने का हिसाब! अधिकारी ने खोला तो उड़ गए होश; Video Viral

लोग भी क्या-क्या करते हैं. सोचिए, आप अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने गए. बड़े शान से पासपोर्ट अधिकारी के सामने रखा. अधिकारी ने पासपोर्ट खोला तो उसके होश उड़ गए. क्योंकि, वीजा वाले पन्नों पर इमिग्रेशन स्टैम्प की जगह कुछ और ही लिखा था. किसी पन्ने पर रिश्तेदार का फोन नंबर, किसी पर किराने का हिसाब और किसी पर गणित के सवाल. अधिकारी भी सोच में पड़ गया कि ये पासपोर्ट है या रफ कॉपी. सोशल मीडिया पर अभी यही मामला खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये मामला केरलम का है.
जब पासपोर्ट बन गया ‘किचन डायरी’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @dksardana ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे केरलम के एक सज्जन ने इस जरूरी सरकारी दस्तावेज को अपनी पर्सनल डायरी बना डाला था. पासपोर्ट के अंदर विदेश घूमने के रिकॉर्ड की जगह लोगों के फोन नंबर और घर के खर्चों का हिसाब दर्ज था. ये नजारा देख वहां बैठे अधिकारी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए.
इंटरनेट पर मजे ले रहे लोग
वीडियो सामने आते ही लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स की बरसात कर दी. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, भाई ने कागज बचाओ, पर्यावरण बचाओ का नारा एकदम सीरियसली ले लिया. दूसरे ने लिखा, जब पता है कि विदेश जाने का कोई सीन है नहीं, तो पासपोर्ट को ही पॉकेट डायरी बना लिया. असली लीजेंड तो यही भाई है.
कई लोगों ने तो मजे लेते हुए ये भी कह दिया कि चलो पासपोर्ट किसी काम तो आया, वरना लोग तो इसे अलमारी में रखकर भूल ही जाते हैं. वैसे, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर पुराने कागजों को रफ कॉपी बना लेते हैं. कभी उस पर राशन की लिस्ट लिख देते हैं, तो कभी हिसाब-किताब. फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट की पब्लिक को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहा है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
The Passport Officer in Kerala was shocked after seeing a person’s passport which came for renewal
pic.twitter.com/M6l18qpcy3
—
DK Sardana
(@dksardana) November 3, 2026

DK Sardana 



