मनोरंजन

Gunmaaster G9: इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ पर चली कैंची, CBFC ने 6 बड़े बदलाव करवाए

Emraan Hasmi Gunmaaster G9: इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख नजर आने वाली हैं. फिल्म की रिलीज में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. खबर है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने भी सेंसर सर्टिफिकेट देकर इस पिक्चर को रिलीज के लिए हरी झंडी दिखा दी है.

CBFC ने फिल्म में कई जगह पर बदलाव करवाए हैं. उसके बाद ही फिल्म को पास किया गया है. सबसे पहले फिल्म में कुछ अश्लील शब्दों को बदलकर उनकी जगह उपयुक्त शब्द रखे गए हैं. फिल्म की शुरुआत में एक डायलॉग में एक शराब ब्रांड का जिक्र किया था, उसे भी बदला गया है. साथ ही एक जगह पर भारतीय नागरिक पुरस्कार के अनुचित संदर्भ को भी सबटाइटल और डायलॉग दोनों से हटाया गया है. साथ ही सेकेंड हाफ में एक जगह पर ‘पोलियो’ शब्द का जिक्र का था, जिसे भी हटा दिया गया है.

‘गनमास्टर जी9’ को कौन सा सर्टिफिकेट मिला?

नाबालिक लड़की और व्यस्क महिला के साथ यौन उत्पीड़न के भी तीन सीन थे. इन तीनों सीन को भी हटाया गया है. साथ ही महिलाओं को कमतर दिखाने वाले डायलॉग को भी बदलने को कहा गया है. इन 6 बदलावों के बाद CBFC ने ‘गनमास्टर जी9’ को A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. यानी ये फिल्म सिर्फ 18+ ऑडियंस के लिए है.

‘गनमास्टर जी9’ का रनटाइम

‘गनमास्टर जी9’ का रनटाइम 143 मिनट यानी 2 घंटे 23 मिनट है. इमरान हाशमी और जेनेलिया के साथ अपारशक्ति खुराना भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं. वो विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. अवनीत कौर भी नजर आने वाली हैं. सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही अब रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है.

ये भी पढ़ें-

ट्रॉमा, सीक्रेट, जख्म और आजादीपाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज में क्या-क्या होगा? ट्रेलर रिलीज

Bigg Boss 20 : यंग-स्काउट की दोस्ती में फिर आई दरार, एक दूसरे से लड़ पड़े दोनों यार

बता दें कि ‘गनमास्टर जी9’ सिनेमाघरों में अकेले रिलीज नहीं हो रही है,बल्कि डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी 27 नवंबर को दस्तक देने वाली है, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ नजर आने वाले हैं. यानी दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैष होने वाला है. सिनेमाघरों में पहले से ही रणबीर कपूर की ‘रामायण’ भी लगी हुई, जो अच्छा परफॉर्म कर रही है. ‘रामायण’ से भी इन दोनो फिल्मों को खतरा हो सकता है.

Related Articles

Back to top button