मनोरंजन

Avengers: Doomsday: 56 करोड़ व्यूज के बाद भी नंबर 1 नहीं बन पाया डूम्सडे का ट्रेलर, इस फिल्म से रह गया पीछे

Avengers: Doomsday Final Trailer: एवेंजर्स: डूम्सडे को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 18 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इससे पहले इसका आखिरी ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो आते ही छा गया है. इसने अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले फिल्म के एक टीजर ने रिलीज के पहले 24 घंटों में 503 मिलियन व्यूज हासिल किए थे. लेकिन अब फाइनल ट्रेलर ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला पहला ट्रेलर बन गया है.

डूम्सडे के फाइनल ट्रेलर को 24 घंटे में 563 मिलियन व्यूज मिले हैं. हालांकि, यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया मूवी ट्रेलर नहीं है. क्योंकि सोनी की फिल्म Spider-Man: Brand New Day अभी भी पहले नंबर पर बनी हुई है. लेकिन हां अगर वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो की फिल्मों की बात करें तो ये डूम्सडे का ट्रेलर सबसे आगे निकल गया है.

इस फिल्म से रह गया पीछे

एवेंजर्स: डूम्सडे का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है. भारत में इसे 4 भाषाओं हिंदी, इंग्शिल, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है. वहीं, ओवरऑल ट्रेलर के व्यूज मिलाकर इसे 563 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. लेकिन इसके बाद भी ये ट्रेलर नबंर 1 नहीं बन पाया है. इस लिस्ट में अभी भी स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का नाम शामिल है, जिसके ऑफिशियल ट्रेलर को 24 घंटे में 718.6 मिलियन व्यूज मिले थे. इससे पहले करीब 9 ट्रेलर को भी 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज मिले थे. आइए देखते हैं इसकी पूरी लिस्ट.

टॉप 10 ट्रेलर की लिस्ट:

1. स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (ऑफिशियल ट्रेलर) 718.6 मिलियन व्यूज

2. एवेंजर्स: डूम्सडे (फाइनल ट्रेलर) 563 मिलियन व्यूज

3. एवेंजर्स: डूम्सडे (ऑफिशियल ट्रेलर) 503 मिलियन व्यूज

4. डेडपूल एंड वूल्वरिन (ऑफिशियल टीजर) 365 मिलियन व्यूज

5. स्पाइडर-मैन: नो वे होम (ऑफिशियल टीजर ट्रेलर) 355.5 मिलियन व्यूज

6. एवेंजर्स: एंडगेम (टीजर ट्रेलर) 289 मिलियन व्यूज

7. एवेंजर्स: एंडगेम (ऑफिशियल ट्रेलर) 268 मिलियन व्यूज

8. सुपरमैन (ऑफिशियल टीजर ट्रेलर) 250 मिलियन व्यूज

9. ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट्स (टीजर ट्रेलर) 238 मिलियन व्यूज

10. एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (टीजर ट्रेलर) 230 मिलियन व्यूज

भारत में कब रिलीज होगी डूम्सडे?

एवेंजर्स: डूम्सडे दुनियाभर के सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को रिलीज होगी. लेकिन भारतीय दर्शक इस फिल्म को एक दिन पहले यानी 17 दिसंबर से ही सिनेमाघरों में देख सकेंगें.

Related Articles

Back to top button