शिक्षा

मैथ्स और साइंस की पढ़ाई के लिए शानदार है ये 5 डिजिटल टूल्स, स्टूडेंट्स के लिए ऐसे हैं मददगार

स्कूल से लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए मैथ्स और साइंस चुनौतीपूर्ण बनी रहती हैं. इन दोनाें सब्जेक्ट्स की किताबें स्टूडेंट्स को बेहद ही उलझाती हैं. तो वहीं साइंस और मैथ्स का स्कूल और कॉलेज असाइनमेंट स्टूडेंट्स के पसीने छुटा देता है. आम तौर पर स्टूडेंट्स को साइंस और मैथ्स की पढ़ाई में बाहरी सहयाेग की जरूरत होती है. स्टूडेंट्स की इस तरह की जरूरतों को अब तकनीक के सहारे पूरा किया जा सकता है. इसमें ये 5 डिजिटल टूल्स बेहद ही शानदार हैं.

आइए, इसी कड़ी में आपको बताते हैं कि साइंस और मैथ्स की पढ़ाई के लिए शानदार 5 डिजिटल टूल्स कौन से हैं. जानते हैं कि इन टूल्स के सहयोग से क्या किया जा सकता है.

ये 5 टूल्स हैं मददगार

  • Zotero
  • Desmos
  • Anki
  • NASA Eyes
  • Excalidraw

स्टूडेंट्स के लिए बेहद ही मददगार हैं ये टूल्स

मैथ्स और साइंस की पढ़ाई के लिए ये 5 डिजिटल टूल्स स्टूडेंट्स के लिए बेहद ही मददगार हैं. इन टूल्स की मदद से स्टूडेंट्स 3D मॉडल रिसर्च पेपर में सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही गणितीय समीकरणों को ग्राफ के जरिए समझ सकते हैंऋ तो वहीं अंतरिक्ष को 3D में देखने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं. आइए, जानते हैं कि कौन से डिजिटल टूल्स की मदद से क्या किया जा सकता है.

Zotero: इसके जरिए स्टूडेंट्स अपने साइंस रिसर्च पेपर, किताबें, वेबसाइट्स, ऑनलाइन आर्टिकल्स काे एक जगह सुरक्षित रख सकते हैं. असल में ये एक फ्री रिसर्च मैनेजमेंट वेब टूल है. इसके माध्यम से असाइनमेंट या रिसर्च पेपर लिखते समय साइटेशन और बिबलियोग्राफी आसानी से तैयार की जा सकती है.

Desmos: इसके माध्यम से ग्राफ के जरिए मैथ्स को समझा जा सकता है. असल में ये एकग्राफिंग कैलकुलेटर ऐप है, जो गणितीय समीकरण (equations), फंक्शन और डेटा को ग्राफ के रूप में विजुअल तरीके से समझाता है. यह ऐप ट्रिग्नोमेट्री, अलजेब्रा और कैलकुलस को समझने में उपयोगी है.

Anki: इस डिजिटल टूल्स के जरिए सवाल-जवाब वाले डिजिटल कार्ड बनाए जा सकते हैं. असल में ये एक फ्लैशकार्ड एप है, जो स्पेसड रिपीटिशन तकनीक पर काम करता है. इस ऐप के माध्यम से कठिन टॉपिक्स को सही समय पर दोहराकर लंबे समय तक याद रखा जा सकता है.

NASA Eyes: ये एक इंटरैक्टिव 3D विजुअलाइजेशन टूल है. इसके माध्यम से स्टूडेंट्स सौरमंडल, ग्रहों, चंद्रमाओं और अंतरिक्ष अभियानों को डिजिटल 3D मॉडल के रूप में देख सकते हैं. ये टूल एस्ट्रोनॉमी और स्पेस साइंस पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन है.

Excalidraw: ये ऑनलाइन डिजिटल व्हाइटबोर्ड है, जो डायग्राम और माइंड मैप बनाने में मददगार है. मसलन, इस ऐप की मदद से स्टूडेंट्स डायग्राम, फ्लोचार्ट और माइंड मैप बना सकते हैं, जो हाथ से बने चित्रों की तरह दिखाई देते हैं. इसके माध्यम से ग्रुप प्रोजेक्ट्स, क्लास नोट्स और प्रेजेंटेशन भी तैयार किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button