Jio यूजर्स की हो गई मौज! 10 महीने के रिचार्ज में 15 महीने चलेगा Wi-Fi, बस करना होगा ये छोटा सा काम

दिवाली के त्योहार पर ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक, हर जगह ग्राहकों को लुभाने के लिए खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इसी में देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio ने भी अपने JioHome ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है. इस डील के तहत यूजर्स को 10 महीने का रिचार्ज कराने पर पूरे 15 महीने तक Wi-Fi चलाने का मौका मिल रहा है. यानी ग्राहकों को 5 महीने की सर्विस बिना किसी अतिरिक्त रिचार्ज के मिलेगी. कंपनी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए इस ऑफर की जानकारी दी है. खास बात यह है कि इसका फायदा लेने के लिए ग्राहकों को सिर्फ एक मिस्ड कॉल देनी होगी.
10 महीने के रिचार्ज पर मिलेंगे 5 महीने एक्स्ट्रा
Jio के इस फेस्टिव ऑफर में ग्राहकों को 10 महीने की वैधता के बदले कुल 15 महीने तक की सर्विस मिलेगी. आसान भाषा में समझें तो अगर आप 10 महीने का रिचार्ज कराते हैं, तो कंपनी की तरफ से 5 महीने की अतिरिक्त वैधता दी जाएगी. इस तरह आपको बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और लंबे समय तक इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे. दिवाली के दौरान घर में ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह ऑफर काम का हो सकता है.
एक मिस्ड कॉल से ऐसे मिलेगा ऑफर का फायदा
JioHome यूजर्स इस ऑफर को पाने के लिए एक आसान तरीका अपना सकते हैं. इसके लिए आपको अपने JioHome कनेक्शन से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8219582195 पर मिस्ड कॉल देनी होगी. कॉल करने के बाद Jio की तरफ से आपके नंबर पर एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप 5 महीने की अतिरिक्त Wi-Fi सर्विस का फायदा ले सकते हैं.
Jio का एक और खास ऑफर भी उपलब्ध
Jio ने दिवाली के मौके पर एक दूसरा ऑफर भी पेश किया है. इसके तहत ग्राहक 2 महीने का JioHome प्लान लेने पर 1 महीने की अतिरिक्त वैधता पा सकते हैं. इस प्लान में 100Mbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है. इसकी कीमत ₹2,122 रखी गई है.
इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक Jio की आधिकारिक वेबसाइट या Jio ऐप पर जा सकते हैं. वहां दिए गए ‘Claim Now’ बटन पर क्लिक करके ऑफर का लाभ लिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- मौका हाथ से न जाने दें! Samsung के फोल्डेबल फोन में सीधी ₹56,000 की गिरावट
अब घर के पास नहीं, शहर के किसी भी कोने से मंगवा सकेंगे खाना! Zomato ने बदला ऑर्डर करने का तरीका




