मनोरंजन

1100 करोड़ कमाने वाली ‘जवान’ के डायरेक्टर संग दोबारा काम करेंगे शाहरुख खान? फैंस एक्साइटेड

Shah Rukh Khan And Atlee: साल 2023 में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और डायरेक्टर एटली की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. दोनों ने ‘जवान’ के लिए साथ आए थे, जिसने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया था और शाहरुख के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर से दोनों के साथ काम करने की चर्चा शुरू हो गई है.

ये चर्चा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुरू हुई है. दरअसल, 2 नवंबर को शाहरुख का जन्मदिन था. उस दिन उन्हें बधाई देते हुए एटली ने उनके साथ की एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, “लव यू शाहरुख सर.” अब शाहरुख ने 5 नवंबर को एटली के उसी पोस्ट का ऐसा जवाब दिया, जिसके बाद दोनों के दोबारा साथ काम करने की चर्चा शुरू हो गई.

शाहरुख खान ने क्या कहा?

शाहरुख खान ने जवाब देते हुए लिखा, “शुक्रिया मेरे जवान कैप्टन. हमारे सेट की वो दीवानगी याद आ रही है.” उन्होंने आगे ये भी कहा, “जल्द ही कुछ और बनाते हैं. लव यू” उनकी इस लाइन से तो फैंस एक्सााइटेड हो ही गए, लेकिन साथ ही शाहरुख के इस पोस्ट पर फिर एटली का रिएक्शन भी सामने आया, जिसने फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया.

‘एटली’ का जवाब

एटली ने लिखा, “”बिल्कुल सर. लव यू.” बस फिर क्या था, फैंस दोनों के पोस्ट पर रिएक्ट करने लगे और पूछने लगे कि आखिर अब दोनों किस प्रोजेक्ट पर साथ आ रहे हैं. हालांकि, फिलहाल दोनों के किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें-

42 साल पहले मलयालम में बनी थी भारत की पहली 3डी फिल्म, एक जादुई जिन्न की कहानी ने सभी को किया था हैरान

सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज़ डेट आई, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से भिड़ने को तैयार भाईजान!

‘जवान’ ने कितनी कमाई की थी?

‘जवान’ शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर से 1150 करोड़ रुपये की कमाई की थी. बहरहाल, SRK के फैंस को इस समय उनकी अगली फिल्म का इंतजार है, जो 24 दिसंबर को रिलीज होगी. सिद्धार्थ आनंद ने इसे डायरेक्ट किया है और इस फिल्म से भी बंपर कमाई की उम्मीद लगाई जा रही है.

Related Articles

Back to top button