मनोरंजन

‘पटाखे फोड़ने वालों को जेल में डालो’, प्रदूषण बढ़ने पर भड़कीं उर्फी जावेद, भूमि पेडनेकर का भी फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद का एक बयान सामने आया है. उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को लेकर पटाखे जलाने वालों पर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने ‘पटाखे जलाने वालों को जेल’ में डालने की बात कही है. ऐसे में उनका ये पोस्ट चर्चा में आ गया है. और न सिर्फ उर्फी जावेद बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी पटाखे जलाने वालों पर गुस्से में नजर आई हैं. भूमि ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है.

भूमि पेडनेकर ने पोस्ट में खराब AQI का जिक्र किया है. उन्होंने 9 नवंबर की रात लगभग 3 बजे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और लिखा, “घरों में आग लग गई है. AQI (हवा की गुणवत्ता) बेहद खतरनाक स्तर पर है. सड़कें कचरे से भरी पड़ी हैं. रात के 3 बज रहे हैं और मुझे सिर्फ पटाखों की तेज आवाजें ही सुनाई दे रही हैं. हमारी सड़कें ऐसे लोगों से भरी थीं, जो खुले में पटाखे फोड़ रहे थे, वो भी तब जब इसकी इजाजत नहीं है. ये बेहद दिल तोड़ने वाला है.” आगे उन्होंने मुंबई पुलिस और BMC को मेंशन भी किया.

उर्फी जावेद ने पोस्ट में क्या कहा?

9 नवंबर को दिन में उर्फी जावेद ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पटाखे फोड़ने वाले हर शख्स को जेल में डाल देना चाहिए. बात खत्म! क्या हालत कर दी है गंवार लोगों ने?” दोनों ही एक्ट्रेसेस का पोस्ट दिवाली के अगले दिन आया है.

Bhumi Penekar And Urfi Javed Post

भूमि पेडनेकर और उर्फी जावेद का पोस्ट

भूमि पेडनेकर ने इन चीजों का भी जिक्र किया

बता दें कि भूमि ने इसके अलावा भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “दिवाली रोशनी, प्यार, परिवार और नई शुरुआत का त्योहार है. लेकिन हर साल, जश्न के साथ-साथ कुछ समस्याएं भी आती हैं. हवा का प्रदूषण, पटाखों का कचरा, शोर-शराबा और डरे हुए जानवर. पटाखों से बारीक कण और अन्य प्रदूषक तत्व निकलते हैं, जो पहले से ही खराब हवा की स्थिति को और बिगाड़ देते हैं.”

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)

ये भी पढ़ें-

रामायण की आंधी के बीच सूर्या की सीन का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में बजट का डबल कमा लिया

रामायण ने 4 दिन में कमाए 500 करोड़! डंकी, कांतारा, विक्रम समेत इन 15 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

उन्होंने आगे लिखा, “इसका असर सब पर एक जैसा नहीं होता. बच्चे, बुजुर्ग, सांस की बीमारी वाले लोग और जानवर इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. इस साल, आइए कुछ ऐसा चुनें जिससे हर कोई, यहां तक कि वो भी जो अपनी बात नहीं कह सकते, इस त्योहार का आनंद ले सकें.”

Related Articles

Back to top button