Ramayana Part 1: 2000 करोड़ का बजट निकालने के लिए अब ‘रामायण’ को कितने कमाने होंगे?

Ramayana Part 1: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को रिलीज हुए एक दिन कंप्लीट हो गया है. फिल्म को रिलीज होते ही इंडिया में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. बात रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे, साई पल्लवी के परफॉर्मेंस की हो, या फिर VFX, सीन्स और उसके पीछे की मेहनत की. फिल्म को जिस लेवल पर तैयार किया है, वो लोगों को काफी पसंद आया. ‘रामायण’ का एक पार्ट रिलीज हो गया है और दूसरा पार्ट 2028 में लाया जाएगा. इन दोनों फिल्मों का बजट 4000 करोड़ रुपये है, तो उस हिसाब से पहली फिल्म को बनाने में 2000 करोड़ रुपये लगे हैं. लेकिन पहले दिन का कलेक्शन उस तरह नहीं रहा, जैसा हर किसी ने सोचा था. क्या आप जानते हैं फिल्म को बजट निकालने के लिए अभी और कितने कमाने होंगे?
रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ ने पहले दिन भारत से टोटल 64.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, हिंदी में बस 47.50 करोड़ का कारोबार किया गया है. जबकि,टोटल ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये हैं. वहीं बात ओवरसीज की बात की जाए तो इस पिक्चर ने 50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा 127.50 करोड़ रुपये दुनियाभर से छापे हैं. यूं तो फिल्म से उम्मीद थी कि जैसा बज बना है और जैसा लोगों ने पहले दिन रिस्पॉन्स दिया है, यह बड़े आराम से 200 करोड़ रुपये कमा लेगी. पर असल में ऐसा हो नहीं पाया.
अब 2000 करोड़ निकालने के लिए कितने चाहिए?
फिल्म ने पहले दिन 127 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस कर लिया है. अगर इस हिसाब से देखा जाए तो फिर पिक्चर को 1872 करोड़ रुपये और चाहिए बजट निकालने के लिए. इस पार्ट 1 का बजट 2000 करोड़ रुपये है. जो कि काफी ज्यादा है और जब फिल्म का बजट पता लगा, तो इसी बात की सबसे बड़ी टेंशन थी कि बजट निकलेगा कैसे. हालांकि, फिल्म के पास अभी काफी वक्त है. अगर वर्ड ऑफ माउथ काम कर जाता है, तो फिर 2000 करोड़ रुपये का बजट बहुत ज्यादा नहीं लगेगा.
दरअसल फिल्म देखने के बाद पता लगा है, क्यों इसका बजट इतना बड़ा है. मेकर्स ने एक-एक डिटेलिंग पर काफी ध्यान दिया है. कई-कई बड़े सेट, ज्वेलरी पर करोड़ों खर्च किए गए हैं. कहीं भी लोगों को कोई
गलती निकालने का मौका न मिले, इस पर पूरा ध्यान दिया गया है.




