मनोरंजन

‘द फैमिली मैन’ के सीजन 4 की तैयारी हो गई पूरी? निम्रत कौर ने दिया बड़ा HINT

The Family Man 4: ‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज इंडियन ओटीटी स्पेस की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक है. मनोज बाजपेयी की यह स्पाई-थ्रिलर सीरीज अपने दमदार सस्पेंस, बेहतरीन कहानी और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. इस सीरीज के हर नए सीजन का दर्शक लंबे वक्त से बेताबी से इंतजार करते हैं. हाल ही में, सीरीज में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से जान फूंकने वाली एक्ट्रेस निम्रत कौर ने ‘द फैमिली मैन सीजन 4’ को लेकर अपडेट दिया. जिसने फैन्स की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

मिड-डे को दिए इंटरव्यू में निम्रत कौर ने ‘द फैमिली मैन’ के अगले सीजन पर खुलकर बात की. हालांकि, उन्होंने कहानी या प्लॉट से जुड़े बहुत ज्यादा राज तो नहीं खोले. लेकिन उन्होंने यह हिंट दिया कि शो का अगला सीजन दर्शकों के लिए बेहद धमाकेदार होने वाला है. फिलहाल टीम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है.अब लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि श्रीकांत तिवारी और उनकी टीम इस बार किस नए मिशन पर दिखेंगे.

एक्ट्रेस ने सीजन 4 को लेकर क्या कहा?

वो कहती हैं- “‘काश मुझे इसके बारे में कुछ और पता होता. लेकिन मुझे यकीन है कि अभी इसकी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है. मैंने भी बस यही सुना है. मेरा टीम से सीधे कोई संपर्क नहीं हुआ है. इसलिए मुझे पूरा यकीन है कि वो अभी इस पर काम कर रहे हैं और स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. हमेशा की तरह, इसमें थोड़ा ज्यादा समय लगेगा. क्योंकि पिछले सीजन के लिए भी हमने काफी लंबा इंतजार किया था.”

आर्मी बैकग्राउंड और दिवाली की यादें

इस खास बातचीत के दौरान निम्रत कौर ने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया. एक आर्मी ऑफिसर की बेटी होने के नाते, उनका बचपन कैंटोनमेंट में बीता. त्योहारों के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनके लिए दिवाली का मतलब हमेशा से सादगी और परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पल रहे हैं.

निम्रत ने कहा, ”हम जहां भी पोस्टेड होते थे, मैं अपने पापा के साथ लोकल मार्केट जाती थी और वहां से फुलझड़ियां, अनार और चकरी जरूर खरीदती थीं. ये तीन चीजें मेरी ऑल-टाइम फेवरेट थीं.”

कब-कब आए शो के तीनों सीजन?

‘द फैमिली मैन’ के अब तक तीन सीजन रिलीज हुए हैं. इस पॉपुलर स्पाई-थ्रिलर सीरीज का पहला सीजन 20 सितंबर 2019 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आया था. वहीं, मेकर्स ने 4 जून 2021 को इसका दूसरा सीजन रिलीज किया. साथ ही 21 नवंबर 2025 को तीसरा सीजन रिलीज किया गया था. अब मनोज बाजपेयी ने इसके चौथे सीजन को भी कंफर्म कर दिया है.

Related Articles

Back to top button