रामायण में दामाद रणबीर की एक्टिंग देख महेश भट्ट हुए भावुक, बोले- आंसू रोकना मुश्किल था

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ हर तरफ छाई हुई है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो गई है और पहले ही दिन अच्छी कमाई की है. न सिर्फ दर्शक और क्रिटिक्स बल्कि बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. भगवान श्रीराम का किरदार निभाकर रणबीर कपूर हर तरफ से तारीफें बटोर रहे हैं. आलिया भट्ट के पिता और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने भी फिल्म देख ली है और दामाद की एक्टिंग के कायल हो गए हैं.
ससुर महेश भट्ट ने भी दामाद की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. महेश भट्ट ने Variety के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म में जिस सीन में भगवान राम को 14 साल के वनवास पर भेजा जाता है, उसे देखकर वह काफी भावुक हो गए थे. आइए जानते हैं महेश भट्ट ने और क्या-क्या बोला है.
ये भी पढ़ें: 1 करोड़ का यश का सिंहासन, रकुल के रथ पर लगे 1.15 करोड़ रुपयेरामायण के सेट पर पानी की तरह बहाया गया पैसा
इमोशनल हो गए थे महेश भट्ट
वैरायटी इंडिया से बातचीत में महेश भट्ट ने कहा, “मैंने रणबीर को अपने अंदर की एक ऐसी चीज को छूते हुए देखा, जिसकी जरूरत उनकी पिछली किसी भी फिल्म में नहीं पड़ी थी. मुझे लगा कि उन्होंने अपने अंदर के भगवान को महसूस किया है.” उन्होंने आगे कहा, “मेरा गला भर आया था. मैंने रोने से खुद को रोकने की बहुत कोशिश की. मैं कुछ युवा फिल्ममेकर्स और लेखकों के साथ फिल्म देखने गया था. वहां मौजूद लोग जानते थे कि वे रणबीर कपूर के ससुर के साथ बैठे हैं. जब फिल्म खत्म हुई और हॉल की लाइटें जलीं, तो मैंने अपने आंसू छिपाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर पाया.”
आलिया ने भी लिखा था पति के लिए नोट
इससे पहले रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट ने भी फिल्म देखने के बाद उनके लिए एक लंबा और प्यारा नोट लिखा था. आलिया ने रणबीर और उनकी बेटी राहा की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “तुमने इस फिल्म में अपना सब कुछ लगा दिया और इसके बावजूद अपनी बेटी के लिए उतना ही प्यार बचाकर रखा. रणबीर, मुझे तुम पर और उन सभी लोगों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस शानदार फिल्म को बनाने में अपना दिल और जान लगा दी. कुछ कहानियां हम सभी से बहुत बड़ी होती हैं और ‘रामायण’ उन्हीं में से एक है.”




