Maatrubhumi: 75 साल से ज्यादा उम्र वालों को 11 रुपये में मिलेगा टिकट, ‘मातृभूमि’ रिलीज से पहले सलमान खान का बड़ा ऐलान

Maatrubhumi: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि यह उनका एक बड़ा प्रोजेक्ट है. जिस पर लगातार कई बड़े बदलाव हुए हैं. यहां तक कि फिल्म का टाइटल भी शुरुआत में ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, लेकिन इसे बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया. इसी बीच 6 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जहां सलमान खान के साथ पूरी टीम पहुंची. इस दौरान एक्टर ने एक बड़ा ऐलान भी किया. जी हां, उन्होंने इवेंट के दौरान कहा कि,75 साल से ऊपर के लोगों के लिए सिर्फ 11 रुपये की टिकट होगी.
दरअसल ट्रेलर लॉन्च इवेंट ने सलमान खान से सवाल किया कि ‘रामायण’ और ‘रामराज्य’ के माहौल को लेकर क्या कहना है? और उनकी फिल्म 4 दिसंबर को आ रही है. तो इसके जवाब में सलमान खान ने कहा कि ‘राम जी’ की क्या खूबियां थीं. वो दुनिया के सबसे अच्छे पति, सबसे अच्छे बेटे, सबसे अच्छे पिता, सबसे अच्छे योद्धा और सबसे अच्छे भाई थे.
सलमान खान का बड़ा ऐलान
इस दौरान सलमान खान ने आगे बताया कि उनके किरदार में भी वही खूबियां हैं, और इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया. वो कहते हैं कि ” 75 साल से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए उनकी फिल्म की टिकट सिर्फ 11 रुपये की होगी. दरअसल आज के समय में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के टिकट काफी महंगे हो चुके हैं. जिस वजह से बुजुर्ग लोग अक्सर थिएटर जाने से बचते हैं. ऐसे में महज 11 रुपये में टिकट उपलब्ध कराने से वो आसानी से फिल्म देखने आ सकते हैं. दरअसल सलमान खान की फिल्म पर लंबे वक्त से बदलाव हो रहा है. ऐसे में यह फैसला लेना एक बड़ी बात है. इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखने आ पाएंगे.
दरअसल फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में खुद सलमान खान लीड रोल में नजर आएंगे. जो फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. उनके अलावा इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं. साथ ही मुकेश ऋषि और अंकुर भाटिया जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में शामिल हैं. इस वॉर ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं.




