अजब-गजब

माता-पिता का प्यार देखकर बेटियों के चेहरे पर आई मुस्कान, बेटी ने वायरल कर दी ये बात

कहते हैं कि बच्चों के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी कि वे अपने माता-पिता को एक-दूसरे से प्यार करते और एक-दूसरे का ख्याल रखते देखें. खासकर तब, जब माता-पिता की शादी को कई साल बीत चुके हों. आमतौर पर समय के साथ जिंदगी की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और पति-पत्नी का रिश्ता घर-परिवार और बच्चों की देखभाल तक सिमटकर रह जाता है. लेकिन कुछ कपल ऐसे भी होते हैं, जिनके बीच सालों बाद भी प्यार और रोमांस पहले जैसा बना रहता है.

ऐसा ही एक प्यारा किस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एक लड़की ने Reddit पर अपने माता-पिता से जुड़ा ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसे पढ़कर लोग मुस्कुराने लगे. लड़की के मुताबिक, उसके माता-पिता की शादी को करीब दो दशक हो चुके हैं, लेकिन दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार देखकर ऐसा लगता है जैसे उनकी डेटिंग अभी भी चल रही हो. लड़की ने अपनी पोस्ट Reddit के r/TeenIndia नाम के सबरेडिट पर शेयर की. पोस्ट की शुरुआत करते हुए उसने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘मुझे डर है कि मेरे माता-पिता डेटिंग कर रहे हैं.’ उसकी इस बात ने लोगों का ध्यान खींच लिया. लड़की ने बताया कि एक रात वह अपनी छोटी बहन और माता-पिता के साथ टहलने निकली थी. सभी साथ में घूम रहे थे और बातचीत करते हुए हंसी-मजाक कर रहे थे. कुछ देर बाद उसके माता-पिता दोनों बेटियों से थोड़ा पीछे चलने लगे.

बेटियों ने देखा तो कहा- अरे, हम भी साथ हैं!

इसी दौरान अचानक उसकी मां का पैर लड़खड़ा गया. वह गिरने ही वाली थीं कि पिता ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें संभाल लिया. लेकिन इसके बाद पिता ने जो कहा, उसने इस छोटे से पल को और भी खास बना दिया. लड़की के मुताबिक, मां को संभालने के बाद पिता ने मजाक करते हुए कहा, ‘अगर तू चाहती थी कि मैं तुझे पकड़ूं, तो ऐसे ही बोल देती. गिरने का नाटक क्यों कर रही है? पिता की यह बात सुनकर मां हंसने लगीं. वहीं, थोड़ी दूरी पर चल रही दोनों बेटियां अपने माता-पिता का यह अंदाज देखकर मुस्कुराने लगीं. लड़की ने बताया कि इसके बाद उसके माता-पिता हाथों में हाथ डालकर आगे चलने लगे. यह देखकर दोनों बहनों को काफी अच्छा लगा. हालांकि, लड़की ने मजाक में यह भी कहा कि मम्मी-पापा अपने रोमांस में इतने खो गए थे कि उन्हें याद ही नहीं रहा कि उनके साथ दो टीनएजर बच्चे भी हैं.

पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की गई थी, जिसे देखकर कुछ लोगों को लगा कि वह लड़की के माता-पिता की ही फोटो है. हालांकि, बाद में लड़की ने इस गलतफहमी को दूर कर दिया. उसने एडिट में साफ किया कि तस्वीर में दिख रहे लोग उसके माता-पिता नहीं हैं. उसने बताया कि उसे यह फोटो Pinterest पर पसंद आई थी, इसलिए उसने इसे अपनी पोस्ट के साथ लगा दिया. इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स को लड़की के माता-पिता का रिश्ता बेहद प्यारा लगा. वहीं, कुछ लोगों ने माना कि वे भी चाहते हैं कि उनके माता-पिता के बीच ऐसा ही प्यार और अपनापन देखने को मिले.

एक यूजर ने लिखा कि काश मेरा जन्म भी ऐसे परिवार में हुआ होता. वहीं, एक दूसरे यूजर ने अपने परिवार का दर्द बयां करते हुए लिखा कि उसके माता-पिता रोज लड़ते हैं. घर में गाली-गलौज होती है और कई बार उसकी मां उसके कंधे पर सिर रखकर रोती हैं. उसने लड़की से कहा कि उसे अपने माता-पिता के इस खूबसूरत रिश्ते के लिए शुक्रगुजार होना चाहिए, क्योंकि हर किसी को ऐसा परिवार नसीब नहीं होता.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 6 घंटे काम, 4 दुकानें और ₹4.5 लाख की कमाई! पानी-पूरी वाले की कहानी ने चौंकाया

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘काश मेरे माता-पिता का रिश्ता भी ऐसा होता.’ वहीं, किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उसके माता-पिता तो हर जगह लड़ना शुरू कर देते हैं. एक यूजर ने इस पूरे पल की खूबसूरती को बताते हुए कहा कि हर बच्चे को अपने माता-पिता के बीच ऐसा प्यार देखने को मिलना चाहिए. क्योंकि जब बच्चे घर में प्यार, सम्मान और एक-दूसरे की परवाह देखते हैं, तो रिश्तों को लेकर उनकी समझ भी बेहतर बनती है.

यहां देखिए पोस्ट

I fear my parents are dating 😭
by
u/Such_Armadillo_8124 in
TeenIndia

Related Articles

Back to top button