मनोरंजन

Teja Sajja Engaged: ‘हनुमान’ फेम तेजा सज्जा ने की सगाई, उदयपुर में होगी रॉयल वेडिंग! जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन?

Teja Sajja Engaged: साउथ एक्टर तेजा सज्जा ने ‘हनुमान’ और ‘मिराय’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया है. कम बजट में बनी इन फिल्मों ने तेजा सज्जा को रातों-रात पैन-इंडिया स्टार बना दिया. यूं तो उनकी एक्टिंग और फिल्मों के अनोखे कॉन्सेप्ट को लोगों ने दिल खोलकर पसंद किया है. पर फैन्स के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद तेजा सज्जा अब किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इसी बीच उनके चाहने वालों के लिए एक बेहद खुशी की खबर आ गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के मुताबिक, तेजा सज्जा ने हाल ही में सगाई कर ली है. हैदराबाद में हुई इस खास सेरेमनी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज सितारे शामिल हुए थे.

मेगास्टार चिरंजीवी, रवि तेजा और नानी जैसे एक्टर्स ने पहुंचकर कपल को आशीर्वाद दिया. और इस जश्न में चार चांद लगा दिए. हालांकि, तेजा सज्जा ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है और अभी तक अपनी मंगेतर या शादी की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी इस नई शुरुआत की चर्चा जोरों पर है.

कौन हैं तेजा सज्जा की मंगेतर?

तेजा सज्जा की होने वाली पत्नी का नाम मौर्या है. 16 नवंबर 2026 को हैदराबाद में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजा सज्जा की मंगेतर मौर्या हैदराबाद की हैं, लेकिन उनकी परवरिश अमेरिका (USA) में हुई है. वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और अमेरिका में ही अपने पिता के साथ टेक्नोलॉजी बिजनेस में काम करती हैं. दरअसल उनका या उनके परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. तेजा सज्जा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मौर्या लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहती हैं. यह एक अरेंज मैरिज है, जिसे दोनों के माता-पिता ने मिलकर तय किया है.

शादी कब और कहां होगी?

ऐसी चर्चा है कि तेजा सज्जा और मौर्या अगले महीने यानी दिसंबर 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे. यह एक प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जो राजस्थान के उदयपुर में हो सकती है. हालांकि, शादी की डेट अबतक फाइनल पता नहीं लग गई पाई है. पर शादी में केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे. वहीं, कपल हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी देगा.

Related Articles

Back to top button