शिक्षा

AI से नकल का प्लान भी फेल..! IIT गोवा का नया पेपर वायरल, स्टूडेंट्स को खुद बनाने होंगे सवाल, जवाब भी देने होंगे

AI ने पढ़ाई को आसान बनाया है तो परीक्षा के समय AI से नकल भी होने लगी है. परीक्षाओं में AI से नकल करने के कई मामले सामने आते रहे हैं. मसलन, एक कमांड पर AI सवालों के जवाब हाजिर कर देता है. ऐसे में इसको लेकर एक्सपर्ट भी चिंता जताते रहे हैं. माना जाता रहा है कि AI के दाैर में परीक्षाओं का ही महत्व खत्म हो जाएगा. इस बीच IIT गोवा इंड सेमेस्टर एग्जाम का पेपर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें स्टूडेंट्स को खुद ही सवाल तैयार करने हैं और उनके जवाब देने हैं.

आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि IIT गोवा के एंड सेमेस्टर एग्जाम का आनोख पेपर किसने वायरल किया है. जानेंगे कि इस पेपर में क्या है. जानेंगे कि इसे क्यों खास माना जा रहा है.

IITian आकाश संपूर्णानंद ने X पर किया है पोस्ट

IIT गोवा के इंड सेमेस्टर एग्जाम के अनोखे पेपर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर IITian आकाश संपूर्णानंद पांडेय ने पोस्ट किया है. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है, ”AI के इस दौर में, जहां बाकी सब लोग नकल करने वालों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं इन्होंने नकल को ही बेमानी कर दिया है. IIT के प्रोफेसरों की एक खासियत होती ह कि वे हमेशा बाकी लोगों से दो कदम आगे की सोचते हैं.

पिछले सौ सालों से, परीक्षाओं में बस एक ही चीज़ जांची जाती थी. क्या आप सही जवाब दे सकते हैं? यह तब तो ठीक था, जब जवाब आसानी से नहीं मिलते थे और वे केवल किताबों या आपकी अपनी याददाश्त तक ही सीमित थे,लेकिन अब ऐसा नहीं है. ‘एनालॉग सर्किट्स’ (Analog Circuits) से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब, AI चैट विंडो पर बस 5 सेकंड में मिल सकता है. 2026 में किसी से पुरानी बातें याद करने (recall) के लिए कहना, एक ऐसी स्किल को परखना है जिसे मशीन ने पहले ही बेकार कर दिया है.

इसलिए, इस प्रोफेसर ने पूरा तरीका ही बदल दिया. सबसे अच्छी बात यह है कि यह असल इंजीनियरिंग के बिल्कुल करीब है. इंडस्ट्री में, कोई भी आपको पहले से लिखा हुआ ‘प्रॉब्लम स्टेटमेंट’ (समस्या का विवरण) नहीं देता. अपने करियर में आगे बढ़ने पर, सबसे मुश्किल काम समाधान खोजना नहीं होता, बल्कि यह तय करना होता है कि असल में कौन से सवाल सुलझाने लायक हैं.”

सेमेस्टर लैक्चर के हिसाब से बनाने होंगे सवाल, दो घंटे में जवाब भी देने होंगे

IIT गोवा इंंड सेमेस्टर के इस वायरल पेपर में सिर्फ दो सवाल पूछे गए हैं. पहले सवाल में स्टूडेंट्स से कहा गया है कि उन्होंने अपने सेमेस्टर में जितने भी चैप्टर पढ़े हैं, उनके आधार पर 60 नंबर के सवाल तैयार करें. ये सवाल आपको कोर्स को प्रदर्शित करने वाले होने चाहिए. जिनके जवाब भी आपको दो घंटे में देने हैं. इसके बारे में अपने दोस्तों से चर्चा ना करें. अगर समानता पाई जाती हैं तो आपका स्कोर कम हो सकता है. पहले सवाल (जिसमें सवाल तैयार करने हैं) उसके बदले 30 नंबर दिए जाने हैं. वहीं दूसरे सवाल में तैयार किए गए सवालों के जवाब देने को कहा गया है. ऐसे के लिए 40 नंबर निर्धारित किए गए हैं.

क्यों खास है ये पेपर?

जानकारी के मुताबिक IIT गोवा पिछले कई सालों से इस तरह का अनोखा पेपर तैयार कर रहा है, जो स्टूडेंट्स की समझ विकसित करने में मदद करता है. मुख्य तौर पर इस पेपर की खास बात करें या इसका उद्देश्य समझें तो ये IIT प्रोफेसर्स की ‘फर्स्ट-प्रिंसिपल्स थिंकिंग’ (बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित सोच) है, जो स्टूडेंट्स की समझ विकसित करने की सोच पर आधारित है. इसे सिर्फ नकल रोकने के स्मार्ट तरीका के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button