Mookuthi Amman 2: 100 करोड़ बजट के मुकाबले पहले वीकेंड 10 करोड़ कमा पाई नयनतारा की मूवी, फैंस को पसंद आया था पहला पार्ट

Mookuthi Amman 2 First Weekend Box Office: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म मूकुथी अम्मन सिनेमाघरों में विफल साबित हो रही है. साल 2020 में इस फिल्म का पहला पार्ट आया था. पहले ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना पैनाडेमिक की वजह इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना पड़ा था. लेकिन फिल्म को इस दौरान फैंस ने काफी पसंद किया था. अब इसकी रिलीज के 6 साल बाद मूकुथी अम्मन का दूसरा पार्ट रिलीज कर दिया गया है जिसका नाम मूकुथी अम्मन 2 रखा गया है.
रामायण और सीन जैसी बड़े स्टार्स की फिल्मों के बीच मूकुथी अम्मन 2 को रिलीज किया गया है. फिल्म इन दोनों बड़े बजट के बीच अपने कलेक्शन के बीच खुद के बजट को जस्टिफाई नहीं कर पाई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने 3 दिन में कितना कलेक्शन कर लिया है.
मूकुथी अम्मन 2 ने कितने कमाए?
साउथ फैंस की फेवरेट एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म मूकोथी अम्मन रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनकर तैयार हुई थी. इसके मुकाबले फिल्म ने 3 दिन में सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 10.35 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म का नेट कलेक्शन 8.93 करोड़ रुपये का रहा है. इस फिल्म को विदेश में जगह नहीं मिली है. ये आंकड़े भारत की कमाई के हैं. हिंदी में फिल्म को लेकर कोई क्रेज नहीं है. ऊपर से साउथ में पहले से ही सीन का बढ़िया प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. बाकी थिएटर्स रामायण फिल्म ने घेर रखे हैं. ऐसे में इस फिल्म के लिए कमाई का स्कोप कम रह जा रहा है. देखना होगा कि फिल्म अपना बजट निकाल पाती है कि नहीं.
ये भी पढ़ें- रामायण की आंधी के बीच सूर्या की सीन का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में बजट का डबल कमा लिया
रामायण-सीन ने कितने रुपये बंटोरे?
रणबीर कपूर की रामायण फिल्म ने सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन किया है और 4 दिन में इस फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी तरफ सूर्या की सीन ने भी 3 दिन में 116.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और अपनी कमाई से माहौल बना दिया है. इस फिल्म ने तो 3 दिन में अपने बजट का डबल कमा लिया है. ऐसे में रामायण और सीन के तूफान के बीच मूकुथी अम्मन 2 का बेहतर प्रदर्शन कर पाना बहुत मुश्किल होगा. ये एक स्पीरिचुअल-माइथोलॉजिकल फिल्म है जिसका निर्देशन सुंदर सी ने किया है.




