मनोरंजन

‘रामायण’ ही नहीं, 4 साल पहले भी बनी थी रणबीर कपूर-नमित मल्होत्रा की जोड़ी, फिल्म का क्या हाल हुआ था?

Ranbir Kapoor And Namit Malhotra First Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में हैं. वजह है उनकी नई फिल्म ‘रामायण’ (5 नवंबर को रिलीज), जिसमें वो भगवान राम के किरदार में हैं. और सिर्फ रणबीर ही नहीं, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, डायरेक्टर नितेश तिवारी समेत इस प्रोजेक्ट से जुड़े तमाम लोग सुर्खियों का हिस्सा हैं. एक बड़ा नाम नमित मल्होत्रा का भी है. वो भी खूब चर्चा में हैं. नमित ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर हैं.

नमित मल्होत्रा ने जब पिछले साल एक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी ‘रामायण’ के दो पार्ट का बजट 4000 करोड़ रुपये है, तो उसके बाद उनका नाम और भी लाइमलाइट में रहा, क्योंकि इससे पहले भारत में इतनी महंगी फिल्म नहीं बनी. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये पहली बार नहीं है जब नमित और रणबीर कपूर ने किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है, बल्कि अब से चार साल पहले भी दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए जुड़े थे.

रणबीर कपूर-नमित मल्होत्रा की साथ में पहली फिल्म

वो प्रोजेक्ट है ‘ब्रह्मास्त्र’, जो एक फैंटेसी-एक्शन फिल्म है. अयान मुखर्जी ने इसे डायरेक्ट किया था. इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ था. करण जौहर के साथ नमित मल्होत्रा भी इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हुए थे. ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे स्टार्स भी दिखे थे. शाहरुख खान ने भी इसमें कैमियो किया था.

‘ब्रह्मास्त्र’ बतौर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म थी. वहीं अब वो रणबीर के साथ ही ‘रामायण’ लेकर आए हैं. खास बात ये है कि करण जौहर भी ‘रामायण’ से जुड़े हुए हैं. वो भारत में इस पिक्चर को डिस्ट्रीब्यूट कर रही है.

ये भी पढ़ें-

रणबीर की रामायण से बेटी राहा का बॉलीवुड में डेब्यू, राम-सीता और लक्ष्मण संग की शूटिंग

हनुमान अंश सिंगर सुनील लोधी की जिंदगी में लौटेगा उजाला! आंखों का इलाज शुरू, हुए इमोशनल, नया पोस्ट वायरल

‘ब्रह्मास्त्र’ का क्या हाल हुआ था?

बजट के लिहाज से ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई थी. इसे एवरेज का टैग मिला था. इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये था. हालांकि, भारत में इसने सिर्फ 267.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं वर्ल्डवाइड इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 431 करोड़ रुपये था. अब देखना होगा कि ‘रामायण’ के जरिए रणबीर और नमित की जोड़ी क्या कमाल दिखाती है.

Related Articles

Back to top button