शिक्षा

NDA 1 और नेवल एकेडमी 2027 के लिए 2 दिसंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, शार्ट नोटिफिकेशन जारी

इंडियन आर्मी और नेवी में करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 1 और नेवल एकेडमी (NA) एग्जाम 2027 के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. UPSC की तरफ से जारी शार्ट नोटिफिकेशन के अनुसार NDA 1 और NA एग्जाम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 दिसंबर 2026 से शुरू होगा. इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स दोनों एंट्रेंस भर्ती एग्जाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे.

आइए, विस्तार से जानते हैं कि नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 1 और नेवल एकेडमी (NA) एग्जाम 2027 के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. जानते हैं कि UPSC ने क्या एडवाइजरी जारी की है. जानेंगे कि इन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स किस बैच से आर्मी और नेवी में शामिल हाे सकेंगे.

22 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 1 और नेवल एकेडमी (NA) एग्जाम 2027 के लिए जारी शार्ट नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू होगी. कैंडिडेट्स 22 दिसंबर तक आवेदन कर सकतेस हैं. UPSC ने आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वहएक बार पात्रता मानदंड (eligibility criteria) जरूर देख लें.

नोटिफिकेशन में जारी की जाएंगी बाकी डिटेल्स

UPSC ने अभी नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 1 और नेवल एकेडमी (NA) एग्जाम 2027 के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें आवेदन शेड्यूल की जानकारी दी गई है. UPSC की तरफ से इसका विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाना है, जिसमें एलिजिबिलिटी, रिक्तियों (vacancies), एडमिट कार्ड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य संबंधित जानकारी दी जाएगी.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे NDA1 और NA एग्जाम 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म खुलेगा, उसमें अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें.
  • मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप (format) में अपलोड करें.
  • ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों को अच्छी तरह जांच लें.
  • कंर्फेमेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के रिकॉर्ड के लिए इसे सहेज कर रखें.

11 अप्रैल 2027 को होगा एग्जाम

नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 1 और नेवल एकेडमी (NA) एग्जाम 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 से 22 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. तो वहीं आवेदन प्रक्रिया के बार एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा. UPSC की तरफ से जारी शार्ट नोटिफिकेशन के अनुसार नेशनल डिफेंस एकेडमी और इंडियन नेवल एकेडमी की आर्मी, नेवी और एयर फोर्स विंग में प्रवेश के लिए एग्जाम 11 अप्रैल 2027 को आयोजित किया जाएगा. इस एंट्रेंस एग्जाम में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को159वें NDA कोर्स और 121वें इंडियन नेवल एकेडमी (INAC) कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा, जो 1 जनवरी, 2028 से शुरू होंगे.

Related Articles

Back to top button