शिक्षा

TIME 100 नेक्स्ट इंडिया में शामिल मैथमेटिशियन नीना गुप्ता कौन हैं, उन्होंने क्या किया है?

टाइम मैगजीन ने पहली बार TIME100 नेक्स्ट इंडिया सूची जारी की है, जिसमें 100 उभरते हुए भारतीयों को शामिल किया गया है. इस सूची मेंअली फजल, अनुपर्णा रॉय, आरुषि मुद्गल, ईशान खट्टर, विक्की कौशल, आर्यन खान, दिलजीत दोसांझ, अनिरुद्ध रविचंदर, वैभव सूर्यवंशी के साथ मैथमेटिशियन नीना गुप्ता का नाम भी शामिल है. मैथमैटिशियन नीना गुप्ता को विज्ञान और स्वास्थ्य की श्रेणी में TIME100 नेक्स्ट इंडिया सूची में शामिल किया गया है. नीना गुप्ता मौजूदा में समय में कोलकाता के इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर हैं.

आइए, जानते हैं कि टाइम मैगजीन ने TIME100 नेक्स्ट इंडिया सूची में उभरते हुए इंडियंस के बीच मैथमेटिशियन नीना गुप्ता को क्याें शामिल किया गया है. मसलन, जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या काम किया है कि उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है.

नीना गुप्ता ने 70 साल पुरानी मैथ्स की प्रॉब्लम को चैलेंज किया

मैथमेटिशियन नीना गुप्ता को 70 साल पुरानी मैथ्स की प्रॉब्लम को चैलेंज करने की वजह से TIME100 नेक्स्ट इंडिया सूची में शामिल किया गया हैं. मसलन, उन्होंने अलजेब्रिक ज्योमेट्री में दशकों पुरानी प्रॉब्लम को चैलेंज करके दुनिया भर में पहचान बनाई है.

असल में उन्होंने साल 2014 मेंजारिस्की कैंसलेशन प्रॉब्लम के एक वर्जन का काउंटर एग्जांपल (एक ऐसा विशिष्ट उदाहरण होता है जो किसी सामान्य दावे, नियम या कथन को गलत साबित करता है) मिला, जिसे पहली बार 1949 में मैथमेटिशियन ऑस्कर जारिस्की ने प्रपोज किया था.यह प्रॉब्लम अलजेब्रिक ज्योमेट्री के एक बुनियादी सवाल को सॉल्व करती है.इस खोज ने अलजेब्रिक ज्योमेट्री में एक स्थापित मान्यता को चुनौती दी और उनके काम को इंटरनेशनल मैथमेटिकल कम्युनिटी का ध्यान दिलाया.

कहां से हुई है पढ़ाई

मैथमेटिशियन नीना गुप्ता का जन्म 1984 को कोलकाता में हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीना गुप्ता की मैथमेटिक्स में दिलचस्पी पैदा करने में उनकी मां ज्ञानलता गुप्ता की भूमिका अहम रही. मसलन, बचपन से ही वह अपने भाई के साथ ही प्रॉब्लम-सॉल्विंग गेम खेलती थी. स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने बेथ्यून कॉलेज में मैथमेटिक्स ऑनर्स कोर्स किया है. 2026 में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने कोलकाता के इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिट्यूट (ISI) से पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई की. 2008 में अपनी डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने अलजेब्रिक ज्योमेट्री में डॉक्टरेट रिसर्च जारी रखा.

शांति स्वरूप भटनागर प्राइज समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं

मैथमेटिशियन नीना गुप्ता को उनकी इस उपलब्धि के लिए 2014 में इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी का यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड मिला, इसके बाद 2019 में मैथमेटिकल साइंसेज में शांति स्वरूप भटनागर प्राइज मिला. इसके साथ ही उन्होंने साल 2021 में यंग मैथमेटिशियन के लिए रामानुजन प्राइज जीता. उनकी पुरस्कार सूची में साल 2023 का फ्रंटियर साइंस के लिए TWAS-CAS यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड और 2024 का मैथमेटिकल साइंसेज में इंफोसिस प्राइज शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button