उत्तर प्रदेश

अब AI से होगा साइबर हमलों का बचाव, OpenAI ने लॉन्च किए 2 नए टूल, बचाएंगे पर्सनल डेटा और सिस्टम!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आने के बाद से एक तरफ ऑफिस से लेकर डेलीलाइफ के काम आसान हो रहे हैं, तो वहीं इसके कुछ खतरे भी देखने को मिले हैं. एआई का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी लोगों के साथ ठगी करने लगे. लेकिन अब AI को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है. साइबर फ्रॉड के बढ़ते खतरे को देखते हुए एआई बनाने वाली कंपनी OpenAI ने बड़ी तैयार कर ली है. कंपनी ने इसके लिए दो नए सिक्योरिटी टूल पेश कर दिए हैं. इन टूल्स की सहायता से कंपनियां अपने सॉफ्टवेयर की कमजोरियों का पता लगा सकेंगी और समय रहते उन्हें ठीक करने की तैयारी कर सकेंगी.

OpenAI ने अपने Daybreak सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म के तहत Daybreak Red Team और Daybreak Defense Factory नाम के दो टूल को पेश कर दिया है. दोनों टूल्स का काम अलग-अलग रखा गया है. पहला सॉफ्टवेयर की सेफ्टी चेक कर उसमें मौजूद सुरक्षा खामियां तलाशेगा, वहीं दूसरा उन कमियों को दूर करने के लिए डेवलपर्स को जरूरी बदलाव का सजेशन देगा. ओपनएआई का कहना है कि आने वाले समय में साइबर हमले और खतरनाक रूप ले सकते हैं. इसकी एक वजह यह है कि अब हैकर्स भी नई तकनीक का प्रयोग करके सॉफ्टवेयर की खामियां खोज सकते हैं. ऐसे में कंपनियों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था पहले से और भी ज्यादा मजबूत बनाने की जरूरत है.

कैसे काम करेगा Daybreak Red Team?

OpenAI का Daybreak Red Team वेब को एप्लिकेशन की सेफ्टी चेक करने के लिए कंपनी ने तैयार किया है. यह टूल किसी भी सॉफ्टवेयर के सोर्स कोड और उससे जुड़ी जानकारी को चेक कर सकता है. इस काम के लिए इस टूल में कई डिजिटल एजेंट एक टीम की तरह काम करते हैं. ये संभावित कमजोरियों को खोजते हैं और साथ ही साथ यह समझने का प्रयास करते हैं कि किसी हमले की स्थिति में सॉफ्टवेयर के किस हिस्से पर कितना बड़ा खतरा हो सकता है.

सरल शब्दों में कहें तो यह टूल किसी भी कंपनी के लिए सेफ्टी चेकिंग टीम की तरह काम करेगा. बस अंतर इतना होगा कि यह काम अपने खुद से कर सकता है. इससे कंपनियों को किसी बाहरी हमले का इंतजार किए बिना अपने सिस्टम की खामियां खोजने में आसानी होती है.

यह टूल पहले से मौजूद कोड स्कैनर, बग बाउंटी प्रोग्राम और दूसरी सुरक्षा से जुड़ी रिपोर्ट को भी चेक कर सकता है. इससे यह जानकारी मिल सकेगी कि रिपोर्ट में बताई गई कमी सही में है भी या नहीं. कंपनी जब किसी खामी को सही करेगी, तो एक बार फिर यह टूल चेक करके देख सकता है कि समस्या दूर हुई या नहीं. अभी इसे शुरुआती एक्सेस प्रोग्राम के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है. ओपनएआई यह भी तय कर सकती है कि इसकी पहुंच किन एप्लिकेशन और किन नेटवर्क एड्रेस तक होगी.

Daybreak Defense Factory कैसे करेगा मदद?

ओपनएआई का दूसरा टूल Daybreak Defense Factory सॉफ्टवेयर में सामने आई खामियों को ठीक करने पर फोकस करेगा. यह कंपनी के कोड को चेक करके समस्या के कारण को खोजेगा और उसे दूर करने के लिए जरूरी बदलाव प्लान तैयार करने में हेल्प करेगा.

उदाहरण के लिए, अगर किसी सिक्योरिटी स्कैन में किसी ऐप में खामी मिलती है, तो यह टूल उस समस्या के कारण तक पहुंचने और उसे दूर करने वाला कोड खोजने में हेल्प कर सकता है. इसके बाद डेवलपर्स उस बदलाव को चेक करेगा और सही पाए जाने पर उसे सॉफ्टवेयर में शामिल कर लेगा. कंपनियां इसे नए कोड की चेकिंग करने या फिक्स टाइम पर सिक्योरिटी स्कैन चलाने के लिए भी सेट कर सकती हैं. इस टूल की खास बात यह है कि यह टूल दूसरे सिक्योरिटी टूल्स से मिली रिपोर्ट पर भी काम कर सकता है.

ये भी पढ़ेंः मोबाइल रिचार्ज के लिए हर महीने देने होंगे ज्यादा पैसे? Airtel के मालिक ने बताया कितना होना चाहिए खर्च

ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy S25 5G पर 48% की छूट, ₹29,211 में खरीदने का मौका; यहां मिल रहा है स्पेशल ऑफर

Related Articles

Back to top button