मनोरंजन

कौन हैं टुनटुन यादव? भक्ति गीत से करियर का श्रीगणेश किया, फिर ऐसा ‘रंगदारी’ का ट्रैक पकड़ा कि बात थाने पहुंच गई!

Who Is Singer Tuntun Yadav: भोजपुरी सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर टुनटुन यादव का नाम विवादों में आ गया है. विवादों में आने की वजह उनके गाने हैं. बिहार के आरा जिले में भोजपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन डिजिटल स्ट्राइक’ चलाया, जिसके तहत गानों के जरिए रंगदारी, दबंगई, अवैध हथियारों के प्रदर्शन और जातिगत वर्चस्व को बढ़ावा देने के आरोप में 45 लोगों पर FIR हुई. 45 में एक नाम टुनटुन यादव का भी है. लेकिन क्या ये आप जानते हैं कि ये टुनटुन यादव हैं कौन? कब से भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं? चलिए जानते हैं.

टुनटुन यादव भोजपुरी का जाना-पहचाना चेहरा हैं. पिछले एक दशक से वो म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. अगर आप उनके करियर पर नजर डालेंगे, तो पता चलेगा कि जो गायक अपने गानों के जरिए दबंगई को बढ़ावा देने के लिए विवादों में आया है, उस गायक ने अपने करियर का श्रीगणेश भक्ति गाने से किया था. हालांकि, धीरे-धीरे वो अपना ट्रैक बदलते चले गए और अब आलम ये हुआ कि जिस म्यूजिक ने लोकप्रियता दिलाई, अब उसी म्यूजिक ने उनका नाम थाने तक पहुंचा दिया है.

बिहार में कहां के रहने वाले हैं टुनटुन यादव?

टुनटुन यादव बिहार के आरा जिला के ही रहने वाले हैं. वहीं के एच.एन.के हाई स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर वहीं के महाराज कॉलेज से आगे की पढ़ाई की. साल 20 15 से वो म्यूजिक की दुनिया में काम कर रहे हैं. स्टार्सअनफोल्डेड के अनुसार उन्होंने भक्ति गाने के जरिए अपना करियर शुरू किया था. 2015 में ‘पुजाली माई घरे घरे’के टाइटल से उनका भक्ति गीत आया था.

जब भोजपुरी के रंग में रंगे टुनटुन यादव

डेब्यू के अगले ही साल टुनटुन यादव भोजपुरी के रंग में रंग गए. 2016 में वो गाना लेकर आए, जिसका टाइटल था- ‘गरम भईल थर्मामीटर’. उनका ये गाना सक्सेसफुल रहा और वो थोड़े पॉपुलर हुए. टुनटुन अब भी भक्ति गाने बनाते हैं, लेकिन उनपर आरोप है कि वो इस तरह के भी गाने बनाते हैं, जिनके जरिए रंगदारी, हिंसा, अवैध हथियारों के प्रदर्शन और जातिगत वर्चस्व को बढ़ावा मिलता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने सुनाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

ग्लोबल मंच पर बाप-बेटे का जलवा, शाहरुख खान को मिला सम्मान, आर्यन ने TIME100 में बनाई जगह

टुनटुन यादव के नाम से ही यूट्यूब पर उनका चैनल है, जहां वो अक्सर अपने गाने रिलीज करते हैं. उनके चैनल पर 6.74 मिलियन (67 लाख+) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. टुनटुन अब विवादों में घिर चुके हैं. देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या कुछ सामने आता है.

Related Articles

Back to top button