मनोरंजन

2 महीने, 3 प्रॉपर्टी और 92 करोड़ रुपये की डील… सिंगर सोनू निगम रियल एस्टेट में छाए

सोनू निगम ने हाल ही में मुंबई के सांताक्रूज इलाके में 31.47 करोड़ की कीमत पर एक कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है. इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन इसी महीने हुई है. इस डील के साथ सोनू निगम इसलिए चर्चा में आ गए हैं, क्योंकि दो महीने (अक्टूबर) में ये उनकी तीसरी डील है. सोनू निगम ने इससे पहले इसी महीने 44.3 करोड़ रुपये की कीमत पर अंधेरी वेस्ट में एक  रेजिडेंशियल अपार्टमेंट खरीदा था. वहीं उससे पहले उन्होंने अंधेरी वेस्ट में ही अक्टूबर के महीने में 17 करोड़ रुपये में तीन कमर्शियल यूनिट्स खरीदी थीं.इस तरह अक्टूबर और नवंबर में सोनू निगम कम से कम 92.77 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं. इतनी प्रॉपर्टी खरीदने की जानकारी सामने आई है, जिसमें रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों तरह के स्पेस शामिल हैं. जैसे ही खबर आई कि सोनू निगम ने 31.47 करोड़ रुपये की कीमत पर नई डील की है, उनका नाम चर्चा में आ गया है. सोनू निगम बॉलीवुड के बड़े सिंगर हैं. वो पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में 'तुमसे मिलकर दिल का हाल', 'मैं अगर कहूं', 'अभी मुझ में कहीं', 'कल हो ना हो', 'संदेशे आते हैं'  समेत कई बेहतरीन गाने दिए हैं. सोनू निगम ने अपने करियर में न सिर्फ नाम बल्कि दौलत भी खूब कमाई है. आज उनके पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है. उनका नाम बॉलीवुड के बड़े सिंगर में शुमार होता है. रिपोर्ट की मानें तो उनकी नेटवर्थ लगभग 350 करोड़ रुपये है.

Related Articles

Back to top button