Panchayat 5 Update: ‘पंचायत 5’ का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर! मेकर्स ने दिया झटका

Panchayat Season 5 Update: OTT की दुनिया में कई ऐसी वेब सीरीज हैं, जो लोगों के दिलों में खास जगह रखती हैं. उन सीरीज के अगले सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसी ही एक वेब सीरीज है प्राइम वीडियो की ‘पंचयात’. अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं और ऑडियंस को पांचवें सीजन का इंतजार है. ऐसा माना जा रहा था कि इसी साल यानी 2026 में मेकर्स पांचवां सीजन लेकर आएंगे. हालांकि, अब कंफर्म हो चुका है कि ‘पंचायत 5’ के लिए और इंतजार करना होगा.
‘पंचायत 5’ साल 2026 में रिलीज नहीं होगी. 15 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने ये ऐलान किया है. प्राइम ने दो तस्वीरें शेयर की हैं हैं. पहली फोटो पर लिखा है, “पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा.” दूसरी तस्वीर सीरीज के कैरेक्टर बनराकस की है, जो हाथ जोड़े दिख रहे हैं. इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए प्राइम ने कैप्शन में लिखा, “बताते हुए खेद, ‘पंचायत‘ का अगला सीजन कैद है.”
View this post on Instagram
रोमांचक मोड़ पर हुआ था चौथे सीजन का अंत
अब तक चारों सीजन में लोगों ने सचिव जी के रोल में जितेंद्र कुमार को, प्रधान जी के किरदार में रघुबीर यादव समेत संविका, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, नीना गुप्ता, चंदन रॉय जैसे तमाम कलाकारों को काफी पसंद किया. चौथे सीजन का अंत बेहद ही रोमांचक मोड़ पर हुआ था. फुलेरा गांव के उप प्रधान का किरदार निभाने वाले फैसल मलिक अब विधायक का चुनाव लड़ने वाले हैं, बनराकस की पत्नी गांव की नई प्रधान बन चुकी हैं.
ऐसे में दर्शक ये देखने के लिए एक्साइटेड थे कि फुलेरा गांव की कहानी आगे किस ओर जाती है. ऐसी उम्मीद थी कि इस साल मेकर्स पांचवां सीजन रिलीज कर देंगे, लेकिन अब कंफर्म हो चुका है कि पांचवां सीजन इस साल नहीं आ रहा है.
ये भी पढ़ें-
चीन, जापान, साउथ कोरिया और रूस में कब रिलीज़ होगी रामायण? पक्की खबर मिल गई
दुनिया का एकलौता एक्टर जो राम भी बना, लक्ष्मण भी बना और राजा दशरथ भी, 4000 करोड़ी रामायण का है हिस्सा
कब आया था आखिरी सीजन?
‘पंचायत’ की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. उसके दो साल के बाद 2022 में दूसरा सीजन आया था. 2024 में तीसरा और फिर 2025 में चौथा सीजन आया था. अब पांचवां सीजन साल 2026 से पोस्टपोन हो चुका है. हालांकि, मेकर्स ने अभी ये नहीं बताया कि नए सीजन को कब तक रिलीज करने का प्लान है.




